पहाड़ों में प्रलय जैसे हाल, MP में सवा करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में आज जाएगी दूसरी किस्त, रमन सिंह ने लगाए CM भूपेश पर आरोप

author-image
Chakresh
एडिट
New Update
पहाड़ों में प्रलय जैसे हाल, MP में सवा करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में आज जाएगी दूसरी किस्त, रमन सिंह ने लगाए CM भूपेश पर आरोप

BHOPAL. उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में जोरदार बारिश के कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में हाल बेहाल हैं। पूरे उत्तराखंड में अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी दी गई है और दिल्ली सहित चार राज्यों में स्कूल बंद कर दिए हैं। रविवार को उत्तर पश्चिमी राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहा। बारिश से दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में काफी नुकसान हुआ है। गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की।  इधर भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का एक पुल भी ढह गया।  राजधानी दिल्ली में बारिश ने 41 साल का रिकार्ड तोड़ा है। दिल्ली और हिमाचल में आज सभी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम और पंजाब के रोपड़ में भी स्कूल बंद रखने का आदेश है।



विस्तृत खबर यहां देखें…



MP में आज फिर लाड़ली बहनों के अकाउंट में आएगी भैया शिवराज की सौगात



मध्य प्रदेश सरकार की बहुचर्चित लाड़ली बहना योजना के तहत आज 10 जुलाई को लाड़ली बहनों के खाते में ₹1000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर से इस योजना के तहत अकाउंट में रुपए ट्रांसफर करने का काम करेंगे। मध्यप्रदेश में इस योजना के तहत सवा करोड़ से ज्यादा महिलाओं को शामिल किया गया है। अकेले भोपाल में ही साढ़े तीन लाख से ज्यादा महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। सोमवार को इंदौर के गांधी नगर चौराहे पर एक लाड़ली बहनों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 1:00 बजे महिलाओं के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां एक रोड शो का आयोजन भी किया जा रहा है। 




कप्तान हरमनप्रीत कौर की तूफानी पारी, टी-20 में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया



भारतीय महिला टीम ने जीत के साथ बांग्लादेश के दौरे का आगाज किया है। पहले टी-20 में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। कप्तान हरमनप्रीत ने 35 गेंदों में 54 रनों की धुआंधार पारी खेली। हरमनप्रीत प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। 



विस्तृत खबर यहां देखें…




CM भूपेश के आरोपों पर रमन सिंह ने किया पलटवार 



छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी द्वारा भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरने के बाद प्रदेश सियासत गरमा गई है। अब भ्रष्ट्राचार को लेकर दिए सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने सवाल किए हैं। पूर्व सीएम रमन सिंह ने सीएम भूपेश के लगाए गए उन आरोपों पर भी पक्ष रखा है, जिसमें सीएम ने रमन सिंह को निशाना बनाया था। इसके साथ ही रमन सिंह ने धान और चावल की खरीद में केंद्र के शेयर को तथ्यात्मक तरीके से प्रस्तुत कर आरोप लगाया है कि कांग्रेस तथ्यों को गलत और आधा ही प्रस्तुत कर रही है।



विस्तृत खबर यहां देखें…

 


MP News सीजी समाचार समाचार अपडेट राजस्थान समाचार आज के खास समाचार NEWS UPDATE AAJ KE KHAS SAMACHAR MP NEWS CG NEWS RAJASTHAN NEWS NEWS UPDATE AAJ KE KHAS SAMACHAR एमपी समाचार CG News Rajasthan News