New Governors : 10 राज्यों के राज्यपाल बदले, दिल्ली की राउज IAS कोचिंग में पानी भरने से 3 स्टूडेंट की मौत, कई स्टूडेंट फंसे

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने और छात्रों के फंसने की घटना की मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। 

author-image
CHAKRESH
एडिट
New Update
आधी रात बदले राज्यपाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को पंजाब और चंडीगढ़ के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने अन्य राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्तियों की घोषणा भी की। 83 वर्षीय बनवारीलाल पुरोहित ने फरवरी में भारत के राष्ट्रपति को एक संक्षिप्त पत्र में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

राउज IAS स्टडी सर्कल के बेसमेंट में पानी भरने से 3 की मौत

तेज बारिश के चलते दिल्ली की राउज IAS स्टडी सर्कल के बेसमेंट में पानी भर गया। इससे 3 स्टूडेंट की मौत हो गई। कोचिंग के बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में कई स्टूडेंट के फंसे होने की सूचना है। अब तक 15 छात्रों को बचा लिया गया है। बेसमेंट में कुल कितने लोग थे, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शाम को यहां सिविल सेवा की तैयारी करने वाले 30 से 35 छात्र होते हैं। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने और छात्रों के फंसने की घटना की मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। 

  • Jul 28, 2024 07:59 IST

    मन की बात का 112वां एपिसोड आज

    आज 'मन की बात' कार्यक्रम का 112वां एपिसोड आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें बजट पर अपनी राय रख सकते हैं। इसके अलावा पेरिस में चल रहे ओलंपिक गेम्स पर भी चर्चा कर सकते हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मुख्यालय प्रोग्राम सुनेंगे। इससे पहले PM मोदी ने लोकसभा चुनाव में जीत के बाद मन की बात की थी। इसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव, हूल दिवस, रथयात्रा-अमरनाथ यात्रा, कुवैत रेडियो के हिंदी शो, लोकल प्रोडक्ट्स, पर्यावरण दिवस और योग दिवस पर बात की थी। साथ ही ओलिंपिक में जाने वाली भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी थीं।



  • Jul 28, 2024 07:36 IST

    इन राज्यों में मिले नए राज्यपाल

    • हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
    • जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
    • ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
    • संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
    • रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
    • सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
    • सीपी राधाकृष्णन, जो वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल हैं और तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
    • गुलाब चंद कटारिया, जो वर्तमान में असम के राज्यपाल हैं, को पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
    • लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, जो वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल हैं, को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।



IAS Monsoon राउज IAS
Advertisment