बजट में मोबाइल-टीवी-साइकिल के सस्ते होने की बात, सिगरेट-सोना-हीरा होंगे महंगे

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
बजट में मोबाइल-टीवी-साइकिल के सस्ते होने की बात, सिगरेट-सोना-हीरा होंगे महंगे

NEW DELHI. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023-24 के लिए पेश किए बजट में मोबाइल-टीवी सस्ते होने की बात कही है। सीतारमण ने साफ किया कि सिगरेट और सोना समेत कई चीजें महंगी हो जाएंगी। वित्त मंत्री के रूप में सीतारणम ने यह लगातार पांचवां बजट पेश किया है। मोदी सरकार का यह 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले का अंतिम पूर्ण बजट है। बजट में अलग-अलग सेक्टरों के लिए अनेक घोषणाएं की गई हैं। बजट में आम लोगों की जेब पर किन चीजों का बोझ बढ़ने वाला है और किन चीजों से राहत मिलेगी, आइए जानते हैं...



ये चीजें सस्ती हुईं



साइकिल और खिलौने 



बजट में कस्टम ड्यूटी,सेस, सरचार्ज की दरों में बदलाव किया गया है। खिलौनों पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी घटाकर 13% कर दी गई है। इससे अब खिलौने सस्ते होंगे। गरीबों और हेल्थ के प्रति जागरूक युवाओं की पसंद साइकिल के दाम भी अब कम होंगे।



मोबाइल-टीवी 



बजट में मोबाइल, टीवी जैसे अन्य उपकरणों की मैन्युफैक्चरिंग से कस्टम ड्यूटी घटाई है, इसके चलते ये सस्ते हो जाएंगे। इसी के साथ मोबाइल फोन को पॉवर देने वाली लीथियम आयन बैटरी पर भी कस्टम ड्यूटी कम करने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा मोबाइल फोन और टीवी के कुछ पार्ट्स पर से कस्टम ड्यूटी घटाए जाने से इन डिवाइसेस की मैन्युफैक्चरिंग में इजाफा हो सकेगा। इससे मोबाइल फोन तो सस्ते होंगे ही, साथ ही इलेक्टिक व्हीकल और इलेक्ट्रिक से चलने वाले अन्य उपकरण भी सस्ते होंगे। इसके अलावा बायो गैस से जुड़ी चीजें भी सस्ती होंगी।

 

किचन चिमनी और एलईडी



बजट में टेलीविजन पैनल में आयात शुल्क 2.5 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके साथ ही एलईडी टीवी के दाम की कम कर दिए गए हैं। इलेक्ट्रिक चिमनी की इम्पोर्ट ड्यूटी में कटौती की गई है। इससे कीमत कम हो जाएंगी।



ये महंगा हुआ



सिगरेट-विदेशी जेवर 

 

सिगरेट पर कस्टम ड्यूटी 16 प्रतिशत बढ़ाई गई है। जिससे सिगरेट महंगी हो गई है।  इसके अलावा सोना, चांदी और प्लेटिनम से बने विदेशी जेवरातों के दाम बढ़ गए हैं। हीरा, पीतल, हीटिंग क्वाइल्स, एक्सरे मशीन भी महंगी हो जाएगी।


केंद्रीय बजट 2023 बजट न्यूज निर्मला सीतारमण बजट स्पीच Union Budget 2023 बजट 2023 में सस्ता-महंगा Nirmala Sitharaman Budget 23 speech Cheaper-Costly in Budget 23 Budget News