भारत में Nissan Gravite का धमाकेदार मार्केट डेब्यू, मिडिल क्लास फैमिली का नया साथी
Nissan Gravit Launched: जापानी ऑटो मेकर निसान ने भारतीय बाजार में नई हलचल पैदा कर दी है। झीलों के शहर उदयपुर में कंपनी ने Nissan Gravite को लॉन्च किया। इस कार का नाम ग्रेविटी यानी गुरुत्वाकर्षण से लिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत महज 5.65 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
ये कार देश की सबसे किफायती 7-सीटर MPV बन गई है। निसान ने 17 फरवरी के रात से ही इसकी ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है। पहले पांत हजार ग्राहकों को स्पेशल इंट्रोडक्ट्री प्राइस का बड़ा फायदा मिलेगा।
स्मार्ट एक्सटीरियर डिजाइन
निसान ग्रेवाइट का लुक पहली नजर में बहुत बोल्ड लगता है। यह कार रेनो ट्राइबर के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। लेकिन इसके डिजाइन में कई प्रीमियम बदलाव किए गए हैं। इसमें नए सिग्नेचर वाले LED DRLs दिए गए हैं।
कार में नए डिजाइन के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स मिलते हैं। फ्रंट ग्रिल पर हनीकॉम्ब पैटर्न इसे स्पोर्टी लुक देता है। इसके बोनट और पीछे के गेट पर ग्रेवाइट की ब्रांडिंग है। कंपनी ने इसे फॉरेस्ट ग्रीन और ओनिक्स ब्लैक जैसे रंगों में उतारा है।
एडवांस AI फीचर्स
कार के अंदर 5+2 सीटिंग लेआउट दिया गया है। डैशबोर्ड को काफी मॉडर्न और यूजफुल बनाया गया है। इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। ड्राइवर के लिए 7 इंच का डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है।
इस कार की सबसे बड़ी खूबी AI वॉयस असिस्टेंट अकिरा (Akira) है। हालांकि लॉन्च के समय लाइव डेमो में कुछ तकनीकी दिक्कत आई थी। लेकिन यह फीचर वॉयस चैट की शानदार सुविधा देता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग और कूल्ड ग्लोवबॉक्स जैसे फीचर्स भी हैं।
दमदार इंजन और किफायती मेंटेनेंस
निसान ग्रेवाइट में 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 72 HP की पावर और 96 Nm टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प है। मैनुअल वेरिएंट 19.3 kmpl का बेहतरीन माइलेज देता है।
वहीं AMT वेरिएंट में 19.6 kmpl तक का माइलेज मिलता है। कंपनी का दावा है कि मेंटेनेंस कॉस्ट सिर्फ 40 पैसे प्रति KM है। जल्द ही इस कार का डुअल-सिलेंडर CNG वेरिएंट भी आएगा। यह कार मिडिल क्लास के बजट में पूरी तरह फिट बैठती है।
सेफ्टी और लिमिटेड लॉन्च एडिशन
निसान(Indian Market) ने पैसेंजर्स की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है। इस बजट कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स दिए गए हैं। साथ ही टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रिवर्स कैमरा भी है।
कंपनी ने एक खास लिमिटेड लॉन्च (new launches) एडिशन भी पेश किया है। इसकी दुनियाभर में सिर्फ एक हजार एक यूनिट्स ही बेची जाएंगी। इसमें JBL साउंड सिस्टम और एंबियंट लाइटिंग जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स हैं। इसमें ड्यूल चैनल डैशकैम भी पहले से लगा हुआ मिलेगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंडिया में लॉन्च हुआ गूगल क्रेडिट कार्ड, अब UPI से होगा पेमेंट, ऐसे करें अप्लाई
इंदौर में अमेजन कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम का आदेश, एक लाख रुपए ब्याज सहित लौटाओ
MP Launch Pad Yojana के तहत आकांक्षी युवाओं को बिजनेस के लिए सरकार देती है मदद, जानें कैसे
UPI यूजर्स को मिलेगा 15 हजार तक का लोन, बिना नेट चलेगा UPI, सरकार की नए फीचर्स को मंजूरी