रतन टाटा के निधन के बाद Noel Tata बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन, जानिए इनके बारे में सबकुछ
Madhav Singh | Oct 11, 2024, 14:37 IST
n
रतन टाटा के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट की बाग डोर किसके हाथों में जाएगी, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था, लेकिन अब इन चर्चाओं पर विराम लग चुका है।
रतन टाटा के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट को लेकर कई तरह के सवाल बने हुए थे। अब इन चर्चाओं पर विराम लग गया है। रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को सर्वसहमति से टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन बनाया गया है। बताया गया है कि नोएल टाटा पिछले 40 वर्षों से टाटा कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। इसके अलावा वह टाटा इंटरनेशनल, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन हैं। टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के वाईस चेयरमैन भी हैं। इसके अलावा नोएल टाटा सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के भी मेंबर हैं।
बुधवार को रतन टाटा के निधन के बाद आज मुंबई में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा (Noel Tata) को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन बना दिया गया है। ये फैसला सभी के सहमति से लिया गया। नोएल टाटा को सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का प्रमुख नियुक्त किया गया है। बता दें कि ये पहले इन संस्थाओं में ट्रस्टी के तौर पर शामिल थे।
नोएल टाटा ने ससेक्स यूनिवर्सिटी, यूके और INSEAD में इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम से पढ़ाई की है। नोएल टाटा को उनके रणनीतिक कौशल और समूह के विजन की प्रतिबद्धता के लिए पहचाना जाता है। सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के 11वें चेयरमैन और सर रतन टाटा ट्रस्ट के 6वें चेयरमैन के तौर पर नोएल टाटा को चुना गया है।
भी पढ़ें... रतन टाटा ने देश के लिए किए ये बड़े काम, जो हमेशा आपको रहेंगे याद
टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर रहते हुए उन्होंने 2010 और 2021 के बीच कंपनी के राजस्व को 500 मिलियन डॉलर से लेकर 3 बिलियन डॉलर से भी अधिक तक बड़ा दिया था। ट्रेंट लिमिटेड कंपनी का साल 1998 में सिर्फ एक सिंगल रिटेल स्टोर था, जो आज इनके लीडरशिप में देश में 700 से अधिक स्टोर्स के साथ एक मजबूत नेटवर्क में बदल चुका है।
बताते चलें कि नोएल टाटा को पहले भी टाटा संस के चेयरमैन पद के लिए चुना जा चुका है। बाद में यह पद उनके साले साइरस मिस्त्री को दे दिया गया था। मिस्त्री के इस्तीफे के बाद एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन का पद संभाला।
भी पढ़ें... नहीं रहे दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा, 86 साल की उम्र में मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल नवल टाटा सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट, सर रतन टाटा ट्रस्ट, जेएन टाटा एंडोमेंट और हीराबाई जेएन टाटा नवसारी चैरिटेबल इंस्टीट्यूशन से जुड़े हुए हैं। वे टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास लिमिटेड, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष और टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष भी हैं। नोएल नवल टाटा कंसाई नेरोलैक पेंट्स लिमिटेड और स्मिथ पीएलसी के बोर्ड में भी जुड़े हैं।
बैठक में लिया गया फैसला
11वें और 6वें चेयरमैन के रूप में चुने गए नोएल
भी पढ़ें... रतन टाटा ने देश के लिए किए ये बड़े काम, जो हमेशा आपको रहेंगे याद
50 करोड़ डॉलर से 3 अरब डॉलर तक का सफर
पहले भी चेयरमैन के लिए चुने गए थे नोएल
भी पढ़ें... नहीं रहे दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा, 86 साल की उम्र में मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
कौन हैं नोएल टाटा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA