नॉनवेज खाना गैरकानूनी घोषित, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला शहर बना पालिताना
गुजरात के भावनगर जिले का एक शहर पालीताना मांसाहारी भोजन की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसा कर पालिताना ने दुनिया का पहला शहर बनकर इतिहास रच दिया है।
यह ऐतिहासिक निर्णय इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक बदलाव को दर्शाता है, जो जैन धर्म और उसके सिद्धांतों के मजबूत प्रभाव को दर्शाता है।
जैन धर्म का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल
जैन धर्म का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल होने के कारण यहां मांस बेचना, खाना और जानवरों को काटना दंडनीय अपराध होगा। 250 से ज्यादा बूचड़खाने बंद करवाने के लिए 200 से ज्यादा जैन मुनि मांग कर रहे थे। राजकोट, वडोदरा, जूनागढ़, अहमदाबाद में भी नॉनवेज की ब्रिकी को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं।
800 से भी ज्यादा मंदिर
पालिताना कोई साधारण शहर नहीं है। शत्रुंजय पहाड़ियों के आसपास स्थित पालिताना जैन मंदिर शहर के रूप में भी जाना जाता है। यह जैनियों के लिए पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। प्रसिद्ध आदिनाथ मंदिर के साथ ही इस शहर में 800 से भी ज्यादा मंदिर हैं।
ये खबर भी पढ़िए...प्रकृति से बनाया अनोखा रिश्ता, पेड़ किसी की मां किसी का पति
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक