कोरोना के बाद अब Norovirus ने बढ़ाई टेंशन, जानें क्या है यह बीमारी?

Vikram Jain | Published:
Share
norovirus symptoms treatment prevention usa outbreak
अमेरिका में इन दिनों नोरोवायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। Photograph: (the sootr)

नए साल के जश्न के बीच अमेरिका से डराने वाली खबर सामने आई है। यहां नोरोवायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है। बीमारी के फैलने से लोग डरे हुए हैं। CDC के अनुसार देश के कई हिस्सों में बीमारी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

कोरोना संक्रमण के बाद अब नोरोवायरस (Norovirus) ने अमेरिका के लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। नोरोवायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है। दिसंबर 2024 में नोरोवायरस 90 से ज्यादा ज्यादा मामले आ चुके हैं। अमेरिका में नोरोवायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, देश के कई हिस्सों में बीमारी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। चलिए जानतें हैं क्या है नोरोवायरस और लक्षण और बचाव कैसे करें।

नोरोवायरस क्या है?

नोरोवायरस एक ऐसी बीमारी है जो तेजी से फैलती है। यह पेट और आंतों को प्रभावित करने वाला एक वायरल संक्रमण है। इसे गैस्ट्रोएन्टेराइटिस (Gastroenteritis) भी कहा जाता है। यह संक्रमण विशेष रूप से पाचन तंत्र पर असर डालता है और इसके कारण उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। कुछ दिनों बाद सिर में दर्द और थकान की समस्या भी हो सकती है।

कैसे फैलती है बीमारी?

Norovirus दूषित भोजन और पानी के माध्यम से फैलता है। इसके अलावा, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी यह बीमारी तेजी से फैलती है। अभी तक के मामलों में, दूषित भोजन के कारण सबसे अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।

नवंबर से अप्रैल के बीच फैलती है बीमारी

सीडीसी के मुताबिक दिसंबर में इस संक्रमण के 90 से मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट में बताया कि हाल के सालों में दर्ज किए गए केसों की यह सबसे ज्यादा संख्या है। वैसे तो इस वायरस के केस पूरे साल दर्ज किए जाते हैं, लेकिन नवंबर से अप्रैल के बीच मामले बढ़ जाते हैं। डॉक्टर्स के अनुसार Norovirus एक पुरानी बीमारी है और इसका पहला मामला 1968 में ओहियो के नॉरवॉक में एक स्कूल में सामने आया था। उसी समय, इसका पहला स्ट्रेन पाया गया था, और इसे बाद में नोरोवायरस नाम दिया गया।

क्या है इलाज?

इस बीमारी का कोई निर्धारित इलाज नहीं है। डॉक्टर वर्तमान में केवल लक्षणों का इलाज कर रहे हैं। पानी की कमी (dehydration) से बचने के लिए हाइड्रेशन पर ध्यान दिया जाता है, लेकिन नोरोवायरस का कोई विशिष्ट एंटीवायरल उपचार नहीं है।

बचाव के उपाय

  • हाथ धोने की आदत डालें: किसी भी चीज को छूने के बाद, खासकर दूषित वस्तुएं, अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं।
  • दूषित खाद्य और पानी से बचें: संक्रमित भोजन और पानी से दूर रहें, क्योंकि यही प्रमुख कारण हैं नोरोवायरस के फैलने का।
  • संक्रमित व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें: अगर कोई व्यक्ति नोरोवायरस से संक्रमित है, तो उनसे संपर्क से बचें।
  • अगर पेट में समस्या हो तो डॉक्टर से संपर्क करें: पेट दर्द, उल्टी या दस्त की समस्या होने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • कोरोना
  • अमेरिका
  • संक्रमण
  • सेहत का ख्याल
  • नोरोवायरस
  • Norovirus
  • नोरोवायरस बीमारी
  • दूषित भोजन से बीमारी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर