संसद की सिक्योरिटी में अब CISF भी होगी तैनात, संसद बवाल कांड में सामने आया कर्नाटक के रिटायर्ड डीएसपी के बेटे का नाम

Pooja Kumari | Dec 21, 2023, 24:00 IST
Share
संसद की सिक्योरिटी में अब CISF भी होगी तैनात, संसद बवाल कांड में सामने आया कर्नाटक के रिटायर्ड डीएसपी के बेटे का नाम
संसद की सिक्योरिटी में अब CISF भी होगी तैनात, संसद बवाल कांड में सामने आया कर्नाटक के रिटायर्ड डीएसपी के बेटे का नाम

संसद भवन की सुरक्षा में अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को भी तैनात किया गया है। सूत्रों का कहना है कि संसद में सुरक्षा चूक को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।

BHOPAL. संसद भवन की सुरक्षा में अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को भी तैनात किया जाएजा। जानकारी के मुताबिक संसद में सुरक्षा चूक को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। CISF के पास अभी एटॉमिक, दिल्ली मेट्रो, हवाई अड्डे और एयरोस्पेस से जुड़े संस्थानों समेत कई इमारतों की सिक्योरिटी का जिम्मा है। बता दें कि CISF के साथ अब पार्लियामेंट में सिक्योरिटी सर्विस, दिल्ली पुलिस और पार्लियामेंट ड्यूटी ग्रुप (PDG) भी शामिल रहेंगे। PDG, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का ही हिस्सा है।

कर्नाटक के रिटायर्ड डीएसपी के बेटे का नाम शामिल

बता दें कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सभी छह आरोपियों की रिमांड आज खत्म हो रही है। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बीच पुलिस को बड़ी लीड मिली है। संसद की सुरक्षा चूक मामले में दो और संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कर्नाटक के बागलकोट शहर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से पूछताछ की है। इसका नाम साईं कृष्ण है, जोकि मनोरंजन डी का दोस्त बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, साईं कृष्ण और मनोरंजन बेंगलुरु में इंजीनियरिंग में क्लासमेट थे। साईं के पिता कर्नाटक में डिप्टी एसपी से रिटायर्ड हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बनाई गई कमेटी कर रही है जांच

संसद में 13 दिसंबर को हुई घुसपैठ के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से बनाई गई कमेटी जांच कर रही है। CRPF डायरेक्टर अनीश दयाल सिंह की अगुआई वाली इस कमेटी ने 15, 16 और 18 दिसंबर को तीन अलग मौकों पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया। इस कमेटी ने संसद में उस दिन ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाबलों से पूछताछ की और संसद सुरक्षा सेवा से उनकी संख्या के बारे में पूछा। जानकारी के मुताबिक संसद घुसपैठ मामले की जांच में अनीश दयाल सिंह के साथ पैरामिलिट्री फोर्स, इंटेलिजेंस एजेंसी और दिल्ली पुलिस के सिक्योरिटी डिवीजन के JCP रैंक के अधिकारी भी इस जांच में शामिल हैं।

Tags:
  • CISF now in Parliament's security
  • CISF will now be deployed in Parliament
  • Government's decision
  • Parliament lapse case
  • संसद की सिक्योरिटी में अब CISF
  • संसद में अब CISF होगी तैनात
  • सरकार का फैसला
  • संसद चूक मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग