अब इस खूबसूरत एक्ट्रेस के वोटिंग पर दिए बयान पर मच गया हंगामा, लोग बोले- ज्यादा स्यानी मत बनो

Pratibha ranaa | Updated:
Share
तर,
तर,

लोकसभा चुनाव में वोटिंग न करने पर एक्ट्रेस ज्योतिका ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार हुईं, तो उन्होंने अपने बचाव में ऐसे दावे किए, जिससे विवाद और बढ़ गया है। उन्होंने प्राइवेट और ऑनलाइन वोटिंग का जिक्र करके ट्विटर पर नई बहस छेड़ दी।

BHOPAL. एक्ट्रेस ज्योतिका ( Actress Jyothika ) ने हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान चुनाव और वोट देने को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने प्राइवेट और ऑनलाइन वोटिंग का जिक्र करके ट्विटर पर नई बहस छेड़ दी है ( Actress Jyothika On Election )।

एक विवादित जवाब ने खड़ा कर दिया बखेड़ा


हाल ही में एक्ट्रेस ज्योतिका अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्रीकांत' के प्रमोशन के लिए चेन्नई पहुंची थी। यहां उन्होंने वोटिंग का जिक्र करते हुए ऐसा कुछ कह डाला कि वह ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। दरअसल ज्योतिका से पूछा गया कि उन्होंने वोट क्यों नहीं डाला? इसके जबाव में एक्ट्रेस ने कहा कि वे हर साल वोट डालती हैं, जिस पर मीडियाकर्मी ने उन्हें सही करते हुए कहा कि इलेक्शन हर एक साल नहीं, बल्कि 5 साल में एक बार होते हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने फिर अपनी गलती के लिए माफी मांगी, लेकिन वोट न डालने का उन्होंने जो कारण बताया, उससे ट्विटर पर एक गंभीर बहस छिड़ गई।

बोलीं-ऑनलाइन वोटिंग होनी चाहिए, जमकर हुईं ट्रोल


एक्ट्रेस ज्योतिका ने कहा कि कभी-कभी हम बाहर हो सकते हैं, हम बीमार हो सकते हैं, यह एक निजी बात है। कभी-कभी निजी तौर पर भी हम मतदान करते हैं, हम इसे ऑनलाइन कर सकते हैं, हर चीज का प्रचार नहीं किया जाता है। जीवन का एक निजी पक्ष है और हमें इसका सम्मान करने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़िए...आधार कार्ड है तो चुटकियों में मिलेंगे 50 हजार, बस ये तरीका अपनाएं

एक्ट्रेस को ऑनलाइन वोट डालने की सहूलियत कैसे ?


ज्योतिका के बयान पर कई लोगों ने सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि वह कैसे ऑनलाइन वोटिंग डाल पाती हैं, जबकि देश में हर कोई वोट डालने के लिए वोटिंग बूथ जाता है। ट्विटर पर लोग एक्ट्रेस की वीडियो शेयर कर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

बता दें, ज्योतिका, अजय देवगन और आर माधवन के साथ फिल्म 'शैतान' में नजर आई थीं। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। अब एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'श्रीकांत' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव, अलाया एफ दिखाई देंगे।

Tags:
  • ज्योतिका
  • Actress Jyothika
  • Actress Jyothika On Election
NEWS STRIKE: अफसर ने सांसद को ललकारा! क्या मंडला में बदलेंगे BJP के सियासी समीकरण?

By Harish Divekar

NEWS STRIKE: अफसर ने सांसद को ललकारा! क्या मंडला में बदलेंगे BJP के सियासी समीकरण?
एमपी के 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, फतेहपुर में 4.3 और दमोह में 6.6 डिग्री पहुंचा तापमान, छत्तीसगढ़ में भी बदला मौसम का मिजाज

By Aman Vaishnav

एमपी के 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, फतेहपुर में 4.3 और दमोह में 6.6 डिग्री पहुंचा तापमान, छत्तीसगढ़ में भी बदला मौसम का मिजाज
छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती

By VINAY VERMA

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती
डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया

By VINAY VERMA

डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया
इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप

By Sanjay Gupta

इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप
छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान