ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास की मौत, ASI ने सीने पर मारी थी 5 गोलियां, एयरलिफ्ट कर ले गए थे भुवनेश्वर, 7 घंटे बाद तोड़ा दम

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास की मौत,  ASI ने सीने पर मारी थी 5 गोलियां, एयरलिफ्ट कर ले गए थे भुवनेश्वर, 7 घंटे बाद तोड़ा दम

BHUBANESWAR.ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की मौत हो गई है, उन्हें रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मी ने ही गोली मार दी थी जिसके बाद राजधानी भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कई कोशिशों के बाद भी  उन्हें बचाया नहीं जा सका। मंत्री ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार की अगली सीट पर बैठे दास अपने समर्थकों से मिलने के लिए जैसे ही नीचे उतरे ASI ने उनके सीने पर ताबड़तोड़ गोली दाग दी। खून से लथपथ दास कार के पास ही गिर पड़े थे। घटनास्थल पर मौजूद उनके समर्थकों ने उन्हें पकड़ा और एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल भेजा। थोड़ी ही देर में उन्हें एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल लाया गया। घटना के करीब 7 घंटे बाद दास की मौत हो गई।



सीएम ने क्राइम ब्रांच को दिए जांच के आदेश



हमले के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। उन्होंने कहा, क्राइम ब्रांच को घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है। 



ये खबर भी पढ़ें...






नब दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है



नव दास ने ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। वह पहली बार चुनाव हार गए थे। इसके बाद 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। 2014 में भी कांग्रेस से जीते। साल 2019 के चुनाव में वे लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए। नव दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है।



ओडिशा सरकार के सबसे अमीर मंत्रियों में से हैं एक है दास, एक करोड़ का सोना किया था दान



नब किशोर ओडिशा सरकार के सबसे अमीर मंत्रियों में से एक हैं। उनके पास संबलपुर, भुवनेश्वर और झारसुगुड़ा के कई बैंकों में 45.12 लाख रुपए से अधिक रकम जमा है। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री के पास 15 करोड़ की कीमत के करीब 70 से अधिक वाहन है, जिसमें 1.14 करोड़ की एक मर्सिडीज बेंज भी शामिल है। दास हाल ही में भारी-भरकम दान कर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने महाराष्ट्र के एक मंदिर में एक करोड़ रुपए से अधिक का सोने का कलश दान किया था। 



2015 में विधानसभा सत्र के दौरान पोर्न देखते पकड़े गए थे मंत्री



नब किशोर दास 2015 में विधानसभा सत्र के दौरान पोर्न देखते पकड़े गए थे। इसके बाद तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष निरंजन पुजारी ने उन्हें एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया था। इस मामले में नब किशोर ने कहा था कि मैंने अपने जीवन में आज तक कोई भी एडल्ट वीडियो नहीं देखा है। यह इंटरनेट का इस्तेमाल करने के दौरान गलती से हो गया। जैसे ही मुझे पता चला, मैंने उसी समय इसे बंद कर दिया था।


airlifted to Bhubaneswar police officer fired Minister Nab Das was fatally attacked Odisha Health Minister Nab Das भुवनेश्वर किया एयरलिफ्ट पुलिस अफसर ने की फायरिंग मंत्री नब दास पर जानलेवा हमला ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास