ओम बिरला की अफसर बेटी अंजलि पहुंची हाई कोर्ट, सोशल मीडिया पोस्ट को बताया झूठ
Deeksha Nandini Mehra | Jul 23, 2024, 15:32 IST
लोकसभा स्पीकर की बेटी अंजलि ने हाई कोर्ट में लगाई याचिका
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई होने जा रही है। अंजलि बिरला ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने की मांग को लेकर याचिका लगाई है।
OM Birla Daughter Anjali Reached Delhi HC : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ( Lok Sabha Speaker Om Birla) की बेटी अंजलि बिरला ( Anjali Birla ) ने न्याय के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ( Delhi High Court ) से गुहार लगाई है। अंजलि बिरला ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे उन दावों का खंडन करते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। जस्टिस नवीन चावला ने इस याचिका पर त्वरित सुनवाई के लिए सहमति दी।
दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए गए जिनमें दावा किया गया कि अंजलि बिरला अपने पिता, ओम बिरला के प्रभाव के कारण IAS अधिकारी बनी हैं। यह भी कहा गया कि अंजलि पहले एक मॉडल थीं और पहली बार में ही UPSC परीक्षा में सफल हो गईं। बता दें कि ओम बिरला जो कि लोकसभा स्पीकर हैं।
अंजलि बिरला ने इन दावों को झूठा और अपमानजनक बताते हुए खारिज किया। उन्होंने कहा कि ये पोस्ट पूर्व नियोजित साजिश के तहत चलाए जा रहे हैं और उनका मकसद उन्हें और उनके पिता को बदनाम करना है। अंजलि ने कहा कि वास्तव में वह IRPS (Indian Railway Personnel Service) अधिकारी हैं, न कि IAS अधिकारी।
अंजलि ने X (पहले ट्विटर) और गूगल को भी पार्टी बनाया है। उन्होंने 16 X एकाउंट्स का विवरण दिया है जिन पर विवादित पोस्ट किए गए हैं। इनमें यूट्यूबर ध्रुव राठी के पेरोडी अकाउंट भी शामिल हैं।
जस्टिस नवीन चावला ने मामले की त्वरित सुनवाई के लिए सहमति दी और कहा कि आज ही इस पर सुनवाई होगी। अंजलि बिरला ने इन झूठे और अपमानजनक दावों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है और कानूनी कार्रवाई की है। जिससे सच्चाई सामने आ सके और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की हो रही कोशिश पर रोक लग सके।
यह है मामला
अंजलि बिरला का खंडन
कानूनी कदम
कोर्ट की प्रतिक्रिया
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari