/sootr/media/media_files/bac1dtrJnlpgLnFasrUi.jpg)
दुनिया में अलग-अलग जगहें हैं और उनकी अपनी अलग-अलग खासियत है। कुछ जगहें तो ऐसी भी हैं जो अपने अजीबोगरीब डेस्टिनेशंस की वजह से मशहूर हैं। इन दिनों एक ऐसा कैफे चर्चा में है, इस कैफे में लोगों का स्वागत करने के लिए इंसान नहीं बल्कि उल्लू मौजूद हैं। आप ये नजारा देखेंगे, तो हैरान रह जाएंगे क्योंकि रिसेप्शन पर उल्लुओं की कतार नजर आती है।
वायरल हो रहा उल्लू कैफे
इस कैफे का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उल्लुओं को काम करता देख लोगों को यह बड़ा दिलचस्प लग रहा है। लेकिन वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये उल्लुओं के साथ बड़ा ही क्रूरता भरा काम है। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर उल्लू करते क्या होंगे? तो आपको इसका जवाब नीचे दिए गए वीडियो में देखकर मिल जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...कंगना रनौत ने शंकराचार्य से लिया पंगा, याद दिला दिए गोलगप्पे
अबू धाबी का पहला ‘उल्लुओं का कैफे’
यह अनोखा कैफे अबू धाबी में स्थित है। यह कैफे हर दिन दोपहर में 2 बजे खुलता है। इसकी वजह यह है कि उल्लुओं को पूरी रात और सुबह तक आराम करने का मौका मिल सके। जब कैफे बंद हो जाता है तो उन्हें आजादी से घूमने के लिए छोड़ दिया जाता है। इस कैफे का नाम बूमाह कैफे है। यह कैफे जापान की आउल कैफे से प्रेरित होकर बनाया गया है।
thesootr links
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें