कंपनी मालिक की इस शर्त ने 540 कर्मचारियों को बना दिया करोड़पति, जानें कहां का है मामला

Sandeep Kumar | May 09, 2026, 23:39 IST
Share
owner-sells
owner-sells

अमेरिका के लुइसियाना के फाइबर बॉन्ड कॉर्प के मालिक ग्राहम वॉकर ने अपनी कंपनी बेची, लेकिन इस डील के पहले उनकी एक शर्त ने कंपनी के 540 कर्मचारियों को करोड़पति बना दिया। जानें पूरा मामला...

अमेरिका (America) के लुइसियाना में एक दिल छूने वाला मामला सामने आया है। फाइबर बॉन्ड कॉर्प के सीईओ ग्राहम वॉकर ने अपनी कंपनी बेची। उन्होंने कंपनी को 16 हजार करोड़ रुपए में ईटन कॉर्पोरेशन को बेचा। डील के दौरान उन्होंने एक ऐतिहासिक शर्त रखी। इस शर्त ने 540 कर्मचारियों की किस्मत बदल दी।

वॉकर ने क्या शर्त रखी?

ग्राहम वॉकर ने अपनी कंपनी को ईटन कॉर्पोरेशन को 16 हजार करोड़ रुपए में बेचा। डील फाइनल करने से पहले उन्होंने एक ऐतिहासिक शर्त रखी। शर्त के मुताबिक, बिक्री से मिलने वाली राशि का 15 प्रतिशत हिस्सा उन कर्मचारियों में बांटा जाएगा, जिनके पास कंपनी में कोई इक्विटी नहीं है।

हर कर्मचारी को मिले 4-4 करोड़

ग्राहम वॉकर के इस कदम का नतीजा यह हुआ कि 540 कर्मचारियों को औसतन 4 लाख 43 हजार डॉलर (लगभग 4 करोड़ रुपए) मिले। यह राशि कर्मचारियों के लिए एक सपने जैसा था। बोनस ने उनकी जीवनशैली में बड़ा बदलाव किया। जब वॉकर से पूछा गया कि उन्होंने 15% का आंकड़ा क्यों चुना, तो उन्होंने सादगी से जवाब दिया, क्योंकि यह 10% से ज्यादा है।

5 साल में किस्तों में मिलेंगे पैसे

यह बोनस राशि कर्मचारियों को अगले 5 वर्षों में किस्तों में दी जाएगी। इसका उद्देश्य है कि अनुभवी कर्मचारी कंपनी से जुड़े रहें। 65 साल से अधिक उम्र के कर्मचारियों को इस क्लॉज से छूट दी गई है। वे सम्मान से रिटायर होकर अपनी जिंदगी आराम से बिता सकते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल

यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग ग्राहम वॉकर को दुनिया का बेस्ट बॉस कह रहे हैं। यह मिसाल पेश करती है कि एक अच्छा लीडर वही है जो अपनी सफलता में सभी को हिस्सेदार बनाता है। इस फैसले ने साबित किया कि एक अच्छा मालिक केवल लाभ नहीं देखता, बल्कि कर्मचारियों के कल्याण के लिए भी सोचता है।

एक मिसाल पेश करने वाला मालिक

ग्राहम वॉकर का यह कदम कर्मचारियों के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित हुआ। इसने उद्योग जगत में एक नई मिसाल स्थापित की। जहां कंपनियां मुनाफे के लिए कर्मचारियों का शोषण करती हैं, वॉकर ने उन्हें उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिया।

BJP के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के भतीजे पर युवती से रेप का आरोप, मामला दर्ज

अग्नि-6 मिसाइल का सफल परीक्षण : चीन-पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन, भारत की बढ़ी धाक

घोटालों की गर्मी के बीच आहत हसदेव की कहानी

4000 बुकिंग रद्द: खराब मौसम के चलते चारधाम के बाद केदारनाथ की उड़ानें कैंसिल

Tags:
  • America
  • अमेरिका
  • सोशल मीडिया
  • कंपनी
  • लुइसियाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि