पद्म पुरस्कारों की घोषणा: एमपी के डॉ. मुनीश्वर चंदर डावर समेत 91 हस्तियों को मिलेगा पद्मश्री, छत्तीसगढ़ के तीन लोगों को भी सम्मान

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
पद्म पुरस्कारों की घोषणा: एमपी के डॉ. मुनीश्वर चंदर डावर समेत 91 हस्तियों को मिलेगा पद्मश्री, छत्तीसगढ़ के तीन लोगों को भी सम्मान

NEW DELHI. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की गई है। 2023 के लिए राष्ट्रपति ने 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री शामिल हैं। 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं। मध्य प्रदेश में जबलपुर में रहने वाले 78 वर्षीय डॉक्टर मुनीश्वर चंद्र डावर सेना के रिटायर्ड डॉक्टर हैं। वह 1971 के युद्ध में भी शामिल रहे हैं। वह 50 सालों से गरीबों का इलाज कर रहे हैं। डॉक्टर डावर गरीबों से 20 रुपए फीस लेते हैं। 2010 में इनकी फीस दो रुपए थी। जबलपुर के डॉ. डावर को पद्मश्री मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई दी। उन्होंने कहा यह डॉ. सच्ची सेवा का सम्मान है। मैं प्रधानमंत्रीजी को धन्यवाद देता हूं।





publive-image





डॉक्टर डावर की 51 साल से प्रैक्टिस है जारी 





डॉक्टर मुनीश्वर चंद्र डावर ने बताया कि वह 51 साल से प्रैक्टिस कर रहे हैं। मेरी फीस 1972 से 1986 तक फीस दो रुपए रही थी। 1986 से 1997 तक तीन रुपए, 1997 से 2012 तक पांच रुपए, 2012 से 2022 तक दस रुपएऔर 2021 से अभी तक 20 रुपए फीस है। मैंने प्रैक्टिस के दौरान बहुत कम छुट्टी ली। साल में होली की एक दिन और दीपावली की आधा दिन की छुट्टी करता था। रविवार की छुट्टी भी अभी करीब एक साल पहले शुरू की थी। 





दिवंगत पूर्व सीएम मुलायम सिंह को पद्म विभूषण





दिवंगत समाजवादी पार्टी संरक्षक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से नवाजा जाएगा। इनके अलावा संगीतकार जाकिर हुसैन, एसएम कृष्णा, श्रीनिवास वरधान को भी पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की सुश्री उषा बारले, अजय कुमार मंडावी और डोमर सिंह कंवर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।







— ANI (@ANI) January 25, 2023





पूर्व डॉ. दिलीप महलानाबीस को पद्म विभूषण





पश्चिम बंगाल के पूर्व डॉ. दिलीप महलानाबीस को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से नवाजा गया है, उन्हें ओआरएस की खोज के लिए ये सम्मान दिया गया।







— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 25, 2023





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित छत्तीसगढ़ की तीनों विभूतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए इनके चयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के कला जगत सहित पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की तीन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें दुर्ग की उषा बारले को पंडवानी गायन के क्षेत्र में सम्मान दिया जाएगा। डोमर सिंह कंवर को नाचा कला के क्षेत्र में और कला के क्षेत्र में जाने-माने नाम डोमर सिंह को भी पुरस्कार दिया जाएगा। 





ये खबर भी पढ़ें...











इन्हें किया जाएगा पद्म श्री सम्मानित







  • रतन चंद्राकर को पद्मश्री दिया गया है। चंद्राकर को अंडमान के जारवा ट्राइब्स में मिजल्स के लिए बेहतर काम के लिए सम्मान दिया गया है।



  • हीरा बाई लोबी को गुजरात में सिद्धि ट्राइब्स के बीच बच्चों के शिक्षा पर काम करने के लिए पद्मश्री से नवाजा गया है। 


  • हेराका धर्म के संरक्षण और संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले दीमा हसाओ के नागा सामाजिक कार्यकर्ता रामकुइवांगबे न्यूमे को सामाजिक कार्य (संस्कृति) के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 


  • तेलंगाना के 80 वर्षीय भाषा विज्ञान प्रोफेसर बी. रामकृष्ण रेड्डी को साहित्य और शिक्षा (भाषाविज्ञान) के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।


  • कांकेर के गोंड ट्राइबल वुड कार्वर अजय कुमार मंडावी को कला (लकड़ी पर नक्काशी) के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा जाएगा। 3 दशकों से अधिक समय से मिजो सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करने वाले आइजवाल के मिजो लोक गायक केसी रनरेमसंगी को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।


  • जलपाईगुड़ी के 102 वर्षीय सरिंदा वादक मंगला कांति रॉय को कला (लोक संगीत) के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। 


  • प्रख्यात नागा संगीतकार और नवप्रवर्तक मोआ सुबोंग को कला (लोक संगीत) के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा जाएगा।


  • चिक्काबल्लापुर के वयोवृद्ध थमाटे प्रतिपादक मुनिवेंकटप्पा को कला (लोक संगीत) के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा


  • पिछले 200 वर्षों से कश्मीर में बेहतरीन संतूर बनाने वाले परिवार के 8वीं पीढ़ी के संतूर शिल्पकार गुलाम मोहम्मद जाज को कला (शिल्प) के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा जाएगा।






  • वीडियो देखें- 





    MP News एमपी न्यूज Padma Shri Award 2023 Dr. Munishwar Chander Davar Padma Vibhushan to late Mulayam Singh eve of Republic Day पद्मश्री अवॉर्ड 2023 डॉक्टर मुनीश्वर चंदर डावर दिवंगत मुलायम सिंह को पद्म विभूषण गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या