गरीब पाकिस्तान के करोड़पति भिखारी ने 20 हजार लोगों को दी शाही दावत

Ravi Singh | Nov 21, 2024, 20:46 IST
Share
Pakistan beggar family spent crores
Pakistan beggar family spent crores

पाकिस्तान से एक दिलचस्प घटना इन दिनों चर्चा में है। एक भिखारी परिवार ने 20 हजार लोगों के लिए दावत का आयोजन किया। इस दावत पर उन्होंने करोड़ों रुपए खर्च किए।

जब भी हम किसी सड़क से गुजरते हैं तो हमें वहां कुछ भिखारी जरूर मिल जाते हैं, जो राहगीरों से भीख मांगते रहते हैं। आपको भी कभी न कभी उन पर तरस जरूर आया होगा। ये अलग बात है कि कई बार ऐसा होता है कि हमें पता भी नहीं चलता कि वो इस तरह से रोजाना कितने पैसे कमा लेते हैं। हम आपको एक ऐसे ही भिखारी के बारे में बताएंगे। जिस भिखारी पर हमें तरस आता है और हम उसे पैसे दे देते हैं, उसकी अमीरी का अंदाजा आप भी नहीं लगा पाएंगे। पाकिस्तान के एक भिखारी ने जब करीब डेढ़ करोड़ खर्च कर लोगों को शाही दावत दी तो लोग हैरान रह गए।

20 हजार से अधिक वाहनों की व्यवस्था

गुजरांवाला के रहवाली रेलवे स्टेशन के पास आयोजित इस दावत पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए। यह आयोजन न केवल भव्य था, बल्कि लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए 20 हजार से अधिक वाहनों की व्यवस्था भी की गई थी। इस आयोजन ने कई अमीर लोगों का ध्यान खींचा और चर्चा का विषय बन गया। पंजाब के विभिन्न हिस्सों से लोग इस आयोजन में शामिल हुए।

दादी की मौत पर दी थी शाही दावात

आपको जानकर हैरानी होगी कि भिखारी परिवार ने इस पर करीब 1.25 करोड़ पाकिस्तानी रुपए यानी भारतीय मुद्रा में करीब 38 लाख रुपए खर्च कर दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दावत उनकी दादी की मौत के 40वें दिन आयोजित की गई थी।

250 बकरों की दी बलि

इस भोज में मेहमानों के लिए कई पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। दोपहर के भोजन में परिवार ने सिरि पाय, मुरब्बा और कई तरह के मांसाहारी व्यंजन परोसे गए थे। रात के खाने में मुलायम मटन, नान, मटर गंज (मीठे चावल) और कई तरह की मिठाइया परोसी गईं। इस विशाल भोज में 250 बकरों की बलि दी गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Pakistan News
  • पाकिस्तान
  • अमीर भिखारी
  • Feast
  • पाकिस्तान भिखारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती