प्यार में पाकिस्तान पहुंचीं अंजू ने कहा- शादी के लिए इस्लाम कुबूल नहीं करूंगी

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
प्यार में पाकिस्तान पहुंचीं अंजू ने कहा- शादी के लिए इस्लाम कुबूल नहीं करूंगी

New Delhi. प्यार के लिए सारी सीमाएं लांघकर पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के मामला चर्चा में है। इसी बीच पाकिस्तान पहुंचकर चर्चा का विषय बनी अंजू का बड़ा बयान सामने आया है। अंजू ने साफ कर दिया है कि वे शादी के लिए इस्लाम कुबूल नहीं करेंगी। दरअसल राजस्थान की रहने वाली अंजू अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने के लिए खैबर पख्तूनख्वा पहुंची हैं। अंजू की नसरुल्लाह से फेसबुक के जरिए मुलाकात हुई थी। मामले में नसरुल्लाह ने भी कहा है कि यह मेरा और अंजू का निजी जीवन है, हम नहीं चाहते कि इसमें कोई हस्तक्षेप करे। इधर, मामले में भारत की खुफिया एजेंसी ने जांच तेज कर दी है। 



किया साफ : इस्लाम कुबूल करने का कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा 



पाकिस्तान पहुंची अंजू की नसरुल्लाह से शादी और इस्लाम कबूल करने को लेकर कई अफवाहें जोरों पर थीं, जिन्हें लेकर अब अंजू ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए अपना पक्ष साफ किया है। अंजू का कहना है कि वह प्रेमी नसरुल्लाह से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन नहीं करेंगी यानी अंजू निकाह करने के लिए इस्लाम कबूल नहीं करेंगी। अंजू का कहना है कि नसरुल्लाह की ओर से उन पर शादी के लिए इस्लाम कुबूल करने का कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा है। ना ही वे खुद शादी के लिए धर्म बदलने के हक में हैं। 



पाकिस्तान में अच्छा लग रहा, बहुत अच्छे हैं यहां के लोग 



अंजू के अनुसार, वह 2020 से ही नसरुल्लाह से बात करती थी। दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। अंजू ने कहा कि पाकिस्तान में अच्छा लग रहा है और यहां के लोग भी बड़े अच्छे हैं। अंजू ने आगे कहा कि पाकिस्तान जाने से पहले पति को भी इस बात की जानकारी नहीं दी थी। अगर बताती तो वे मना करते। हालांकि,पाकिस्तान पहुंचने के बाद अंजू ने पति को सब बता दिया। 



भारत वापस लौटने से पहले सगाई!



सगाई को लेकर अंजू ने कहा कि वे सब कुछ देख-सुनकर ही कोई फैसला करेंगी। वे एक महीने के वीजा पर पाकिस्तान पहुंची हैं। अंजू ने आगे कहा कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो भारत वापस लौटने से पहले भी सगाई हो सकती है। सगाई के बाद भारत जाकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अंजू ने आगे कहा कि नसरुल्ला से उनका रिश्ता काफी अच्छा है। घरवाले भी काफी अच्छे हैं। सभी लोग प्यार से बात करते हैं। किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं है। सभी को मेरी शादी और दो बच्चों की जानकारी है।



अंजू बच्चों से करती हैं बात, पति से बनाई दूरी



अंजू ने कहा, मैं अपने बच्चों से लगातार बात कर रही हूं। जहां तक सगाई और शादी की बात है तो मैंने इस बारे में पति को नहीं बताया है। मैं उनसे ज्यादा बात नहीं करती। मैंने उनको बोला है कि वापस आऊंगी तो सिर्फ अपने बच्चों के लिए। 



क्या है प्लान : लौटने से एक दिन पहले सगाई, फिर भारत में ‘प्रवेश’



मेरा एक महीने का वीजा है और मैं दो-चार दिन में भारत वापस आऊंगी। मैं सब-कुछ देख-सुन कर ही सगाई करने का फैसला लूंगीं। अगर सबकुछ ठीक लगा तो लौटने से एक दिन पहले सगाई कर लूंगी। सगाई करने के बाद भारत आऊंगी और आगे की जो प्रक्रिया होगी उसे पूरा करूंगी। नसरुल्लाह के साथ मेरा रिश्ता अभी तक काफी अच्छा है। इनके घरवाले भी अच्छे हैं।



पति अरविंद बोले- बेटे की तबीयत खराब हुई तो लगाया था फोन



इसके पहले अंजू के पति अरविंद ने बताया कि अंजू 21 जुलाई को घर से जयपुर जाने की बात कह कर गईं थी। इसके बाद से दोनों के बीच वॉट्सऐप पर बात हो रही थी। उन्होंने बताया 23 जुलाई की शाम बेटे की तबीयत खराब होने पर मैंने अंजू से पूछा कब आओगी। तब अंजू ने बताया कि वह पाकिस्तान में हैं और जल्द वापस आएंगी। अरविंद ने कहा कि उनकी उम्र 40 और अंजू की करीब 35 साल है। दोनों मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं, लेकिन बीते कई साल से भिवाड़ी में रह रहे हैं। उन्होंने बारहवीं तक की पढ़ाई की हैं और अंजू दसवीं पास है। अरविंद ने बताया कि अंजू और उनकी शादी 2007 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 15 साल की है। बेटा छोटा है। दोनों दोनों स्कूल जाते हैं। 



प्रेमी नसरुल्लाह ने कहा- हमारी नीयत साफ



पाकिस्तान खैबर पख्तूनख्वा निवासी नसरुल्लाह ने बातचीत में दावा किया था कि अंजू उनसे 'मंगनी करने के लिए पहुंची हैं।' उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में अंजू और मैं औपचारिक तरीके से मंगनी कर लेंगे और फिर दस-बारह दिन बाद वह वापस भारत चली जाएंगी। इसके बाद वो दोबारा शादी के लिए पाकिस्तान आएंगीं। यह मेरा और अंजू का निजी जीवन है। हम नहीं चाहते कि इसमें कोई हस्तक्षेप करे। हम मीडिया से भी दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं। नसरुल्लाह ने बताया कि कुछ साल पहले फेसबुक के जरिए उनका संपर्क भारत की अंजू से हुआ था। पहले यह संपर्क दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया, जिसके बाद हम दोनों ने साथ में जीवन बिताने का फैसला किया। वो कहते हैं कि हमारी नीयत साफ थी, जिसकी वजह से हम दोनों ने बिल्कुल हिम्मत नहीं हारी। 



वीजा अंजू का अधिकार... 



एक ओर अंजू दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास के चक्कर लगाती रहीं जबकि नसरुल्लाह पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में विदेश मंत्रालय और दूसरे दफ्तरों के चक्कर काटते रहे। नसरुल्लाह का कहना था, "अंजू वहां पर अफसरों को समझाती रहीं और मैं यहां पर अफसरों से गुजारिश करता रहा कि वीजा अंजू का अधिकार है और हम अगर मिलना चाहते हैं तो वो हमें मिलने दें। आखिर में दोनों की कोशिशें रंग लाईं, लेकिन अफसरों को समझाकर मनाने में उनको दो साल का समय लग गया, जिसके बाद अंजू को पाकिस्तान का वीजा भी मिल गया और उनको दीर बाला जाने की अनुमति भी दे दी गई।



अंजू पख्तूनों की मेहमान 



नसरुल्लाह के स्थानीय क्षेत्र की राजनीतिक और सामाजिक शख़्सियत फरीदुल्लाह ने कहा, अंजू पख्तूनों की मेहमान हैं और बहू भी हैं। वह जब तक यहां रहना चाहे रह सकती हैं। उनको कोई तकलीफ या कोई परेशानी नहीं होगी। हम इस बात को हर स्थिति में सुनिश्चित करेंगे कि उनको हमारे पास कोई तकलीफ ना पहुंचे और उनको सारी सुविधाएं मयस्सर हों। इधर, दीर बाला के डीपीओ मोहम्मद मुश्ताक के अनुसार, यहां पहुंचने वाली अंजू के वीजा कागजात की पुलिस ने जांच पड़ताल की है और वह सही पाए गए हैं।


Anju come India after engagement Anju not accept Islam पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा अंजू की खबर सगाई के बाद आएगी भारत अंजू कुबुल नहीं करेगी इस्लाम किस्तान पहुंची भारत की अंजू Khyber Pakhtunkhwa of Pakistan India Anju reached Pakistan