करंसी को लेकर बड़ा निर्णय, दिसंबर तक सभी कागज के नोट होंगे पॉलीमर प्लास्टिक के
Deeksha Nandini Mehra | Aug 25, 2024, 14:52 IST
कागज के नोट कुछ दिनों के मेहमान
आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे पाकिस्तान (Pakistan) ने अब पॉलिमर प्लास्टिक के बैंक नोट (Polymer plastic bank notes) पेश करने की योजना बनाई है। ये नोट अधिक टिकाऊ और सुरक्षित होते हैं।
Polymer Plastic Bank Notes : आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने अपनी मुद्रा प्रणाली में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए भारत की नोटबंदी की तर्ज पर पाकिस्तान ने भी अपनी करंसी को बदलने का फैसला किया है, लेकिन इसे लागू करने का तरीका अलग होगा।
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (State Bank of Pakistan) के गवर्नर जमील अहमद ने घोषणा की है कि देश में चल रहे सभी कागज के नोटों को दिसंबर तक पॉलीमर प्लास्टिक नोटों से बदल दिया जाएगा। इस बदलाव से नकली करंसी की समस्या को समाप्त किया जा सकेगा।
जमील अहमद ने सीनेट की एक कमेटी से कहा कि नए पॉलीमर नोटों को रीडिजाइन किया जाएगा और इनमें सुरक्षा के नए फीचर्स और होलोग्राम जोड़े जाएंगे। 10 रुपए से लेकर 50, 100, 500, 1000 और 5000 रुपए के नए नोट जारी किए जाएंगे। हालांकि, पुराने नोट तुरंत नहीं हटाए जाएंगे। इन्हें 5 साल तक चलने दिया जाएगा और उसके बाद धीरे-धीरे मार्केट से बाहर कर दिया जाएगा।
1. पॉलीमर नोट की परिभाषा: पॉलीमर प्लास्टिक बैंक नोट विशेष प्रकार के बैंक नोट होते हैं जो प्लास्टिक के एक विशेष प्रकार, आमतौर पर बायो-फ्रेंडली पॉलीमर से बनाए जाते हैं। ये नोट पारंपरिक कागज के नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ, पानी और गंदगी प्रतिरोधी होते हैं।
2. निर्माण प्रक्रिया: पॉलीमर नोटों का निर्माण सामान्यतः उच्च गुणवत्ता वाले पॉलीमर फिल्म से किया जाता है। इस फिल्म को प्रिंटिंग, सुरक्षा फीचर्स, और होलोग्राम के साथ जोड़ा जाता है ताकि नोटों को अधिक सुरक्षित और लंबे समय तक चलने योग्य बनाया जा सके।
3. सुरक्षा फीचर्स: पॉलीमर नोटों में विशेष सुरक्षा फीचर्स होते हैं जैसे कि रंग बदलने वाले धागे, होलोग्राम, माइक्रोटेक्स्ट, और उभरे हुए क्षेत्र जो नकली नोटों की पहचान को मुश्किल बनाते हैं। इन फीचर्स से जाली नोट बनाना काफी कठिन होता है।
दीर्घकालिक उपयोग: ये नोट कागज के नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ और लंबे समय तक चलते हैं।
सफाई और हाइजीन: ये पानी और गंदगी से प्रभावित नहीं होते, जिससे इन्हें साफ रखना आसान होता है।
पर्यावरणीय लाभ: पॉलीमर नोटों का निर्माण कागज के नोटों की तुलना में पर्यावरण के लिए कम हानिकारक हो सकता है, और ये 100% रिसाइकिल योग्य होते हैं।
पॉलीमर प्लास्टिक नोटों का बदलाव
नए नोटों में सुरक्षा फीचर्स और रीडिजाइन
पॉलीमर नोट का वैश्विक प्रयोग गवर्नर जमील अहमद (Governor Jamil Ahmed) ने बताया कि स्टेट बैंक नए पॉलीमर प्लास्टिक बैंक नोटों (polymer plastic bank notes) के साथ प्रयोग कर रहा है और अगर जनता की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही तो सभी नोटों को प्लास्टिक में बदल दिया जाएगा। वर्तमान में 40 देशों में पॉलीमर प्लास्टिक बैंक नोट इस्तेमाल किए जा रहे हैं और इनका नकली नोट बनाना मुश्किल होता है। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले 1998 में ऐसे नोट चलाए थे। 5000 रुपए के नोट की स्थिति जमील अहमद ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान में 5000 रुपये का नोट चलता रहेगा और इसे बंद करने की कोई योजना नहीं है। पाकिस्तान में इस बड़े नोट के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, लेकिन स्टेट बैंक गवर्नर ने कहा कि फिलहाल 5000 रुपए के नोट की जरूरत बनी हुई है।
पॉलीमर प्लास्टिक बैंक नोट क्या हैं?
2. निर्माण प्रक्रिया: पॉलीमर नोटों का निर्माण सामान्यतः उच्च गुणवत्ता वाले पॉलीमर फिल्म से किया जाता है। इस फिल्म को प्रिंटिंग, सुरक्षा फीचर्स, और होलोग्राम के साथ जोड़ा जाता है ताकि नोटों को अधिक सुरक्षित और लंबे समय तक चलने योग्य बनाया जा सके।
3. सुरक्षा फीचर्स: पॉलीमर नोटों में विशेष सुरक्षा फीचर्स होते हैं जैसे कि रंग बदलने वाले धागे, होलोग्राम, माइक्रोटेक्स्ट, और उभरे हुए क्षेत्र जो नकली नोटों की पहचान को मुश्किल बनाते हैं। इन फीचर्स से जाली नोट बनाना काफी कठिन होता है।
पॉलीमर नोट का लाभ
सफाई और हाइजीन: ये पानी और गंदगी से प्रभावित नहीं होते, जिससे इन्हें साफ रखना आसान होता है।
पर्यावरणीय लाभ: पॉलीमर नोटों का निर्माण कागज के नोटों की तुलना में पर्यावरण के लिए कम हानिकारक हो सकता है, और ये 100% रिसाइकिल योग्य होते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari