UP के लड़के के प्यार में बिना वीजा के भारत आई 16 साल की पाकिस्तानी लड़की, जानिए इकरा की लव स्टोरी

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
UP के लड़के के प्यार में बिना वीजा के भारत आई 16 साल की पाकिस्तानी लड़की, जानिए इकरा की लव स्टोरी

NEW DELHI. ये इश्क इंसान से क्या-क्या करा सकता है कोई सोच भी नहीं सकता। बस अपने प्यार के लिए पागलपन की हद से गुजरना होता है। फिर कोई दीवार, कोई बॉर्डर 2 प्रेमियों का रास्ता नहीं रोक सकती। पाकिस्तान की एक 16 साल की लड़की को यूपी के एक लड़के से ऑनलाइन लूडो खेलते वक्त प्यार हो गया। लड़की के सिर पर इश्क का खुमार कुछ इस कदर छाया कि वो बिना वीजा के भारत आ पहुंची और लड़के से शादी कर ली।





दुबई से काठमांडू और फिर भारत





19 सितंबर 2022 को पाकिस्तान के हैदराबाद से इकरा अपने कॉलेज के लिए निकली थी। इसके बाद वो घर नहीं लौटी। दुबई और काठमांडू से हवाई सफर करते हुए बेंगलुरु पहुंची और अपने प्यार से शादी कर ली। इकरा के चाचा ने बताया कि उसके पास भारत का वीजा नहीं था। इसलिए वो पहले दुबई गई और वहां से काठमांडू के रास्ते भारत पहुंची। इकरा ने अपने गहने बेचे थे और दोस्तों से भी पैसे उधार लिए थे। अब बाघा बॉर्डर पर उसे पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है।





इकरा की उम्र सिर्फ 16 साल





पाकिस्तान के दक्षिण सिंध प्रांत के हैदराबाद की रहने वाली इकरा की उम्र सिर्फ 16 साल है। ऑनलाइन लूडो खेलते हुए उसे एक हिंदुस्तानी लड़के से इश्क हुआ और उसने बिना कुछ सोचे-समझे भारत आने की ठान ली।





लड़के ने इकरा से बोला था झूठ





यूपी का रहने वाला लड़का मुलायम सिंह यादव, इकरा से मुस्लिम समीर अंसारी बनकर मिला था। उसने बताया था कि वो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इकरा उसके प्यार में दीवानी हो गई थी, लेकिन जब उसे पता चला कि उसका असली नाम मुलायम सिंह यादव है और वो एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है तो इकरा को झटका लगा। उसे अपने साथ हुए धोखे का अहसास हुआ।





पड़ोसियों ने की पुलिस से शिकायत





शादी करने के बाद इकरा मुलायम सिंह यादव के साथ रह रही थी। नमाज पढ़ने के दौरान पड़ोसियों ने इकरा को देखा और उन्होंने पुलिस को खबर कर दी। पाकिस्तान से गायब होने के 4 महीने बाद इकरा को पुलिस ने ढूंढ निकाला। मुलायम ने इकरा का नाम बदलवाकर रवा यादव के नाम से आधार कार्ड बनवाया और पासपोर्ट के लिए भी अप्लाई किया था। पुलिस ने युवक मुलायम सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है।



Pakistani girl Indian boy पाकिस्तानी लड़की हिंदुस्तानी लड़का online love up Iqra love story ऑनलाइन प्यार उत्तर प्रदेश का लड़का इकरा की प्रेम कहानी