शिक्षक का काम बच्चों का जीवन बदलना, जॉब बदलना नहीं, 'परीक्षा पर चर्चा' में पीएम ने दिए कई गुरु मंत्र
Pooja Kumari | Jan 29, 2024, 13:02 IST
शिक्षक का काम बच्चों का जीवन बदलना, जॉब बदलना नहीं, 'परीक्षा पर चर्चा' में पीएम ने दिए कई गुरु मंत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी बोर्ड परीक्षा (Board Exam) 2024 से पहले देशभर के 10वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के तनाव को कम करने के लिए 'परीक्षा पे चर्चा कर रहे हैं।
BHOPAL. पीएम मोदी मोदी बोर्ड परीक्षा (Board Exam) 2024 से पहले देशभर के 10वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के तनाव को कम करने के लिए 'परीक्षा पे चर्चा कर रहे हैं। आज यानी 29 जनवरी 2024 को दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में ये आयोजन शुरू हो चुका है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि डिग्री तो सबके पास होती है, लेकिन कुछ डॉक्टर्स ज्यादा सफल इसलिए होते हैं क्योंकि वह पेशेंट को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद दुबारा फोन करते हैं, और उनके स्वास्थ्य संबंधि जानकारी लेते हैं। एक डॉक्टर का इतना पूछ लेना ही मरीज को आधा ठीक कर देता है। मान लीजिए किसी बच्चे ने कक्षा में अच्छा प्रदर्शण किया और टीचर ने उसके घर जाकर मिठाई मांगी तो उस परिवार को उससे ताकत मिलती है। इसके बाद परिवार भी सोचता है कि टीचर ने तारीफ की है, तो हमें भी थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि टीचर का काम नौकरी बदलना नहीं बल्कि छात्र का जीवन बदलना है।
पीएम मोदी ने अभिभावकों को कहा कि संगीत के शिक्षक तो पूरे स्कूल के बच्चों का तनाव खत्म कर सकते हैं। मैं समझती हूं कि किसी भी टीचर के मन में जब ये विचार आता है कि स्टूडेंट के तनाव को कैसे दूर करें, मुझे लगता है कि टीचर के मन में परीक्षा का कालघट है, अगर टीचर और स्टूडेंट का नाता परीक्षा के कालघट का है तो सबसे पहले ये नाता खत्म करें। पहले दिन से एग्जाम आने तक टीचर का स्टूडेंट से नाता बढ़ते रहना चाहिए ताकि परीक्षा के दिन तनाव की नौबत ना आए। जिस दिनआप सिलेबस से आगे निकलकर छात्र से नाता जोड़ोगे तो वह छोटी-मोटी दिक्कतों के समय भी जरूर आपसे बात करेगा।
पीएम ने कहा, अगर जीवन में चुनौतियां ना हों तो फिर जीवन बहुत ही चेतनाहीन बन जाएगा, प्रतिस्पर्धा ही होनी चाहिए। मुझे भी परीक्षा पे चर्चा में इस प्रकार का सवाल पहली बार आया है। कभी-कभी इसका जहर, बीज पारिवारिक वातावरण में ही बो दिया जाता है। घर में भी मां-बाप द्वारा दो भाई-बहन के बीच विक्रत प्रतिस्पर्धा का भाव बो दिया जाता है। मेरा आग्रह है कि अपने ही संतानों में ऐसी तुलना मत कीजिए। लंबे समय के बाद ये बीज जहरीला वृक्ष बन जाता है। मां बाप किसी को मिलते हैं तो अपने बच्चे की कथा सुनाते हैं, यह बच्चे के मन में ऐसा प्रभाव करता है कि मैं तो सब कुछ हूं, मुझे कुछ करने की जरूरत नहीं है।
कैसा हो एक शिक्षक और छात्रा का नाता?
संतानों में किसी प्रकार की तुलना न करें - पीएम मोदी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari