Paris Olympics 2024 : महिला खिलाड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, कमेंटेटर पर एक्शन

Ravi Singh | Jul 29, 2024, 22:52 IST
Share
Paris Olympics 2024
Paris Olympics 2024

ओलंपिक में विवाद हो गया है। विवाद महिलाओं को लेकर हुआ है। ब्रिटिश कमेंटेटेर बॉब बैलार्ड ने ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ियों पर अभद्र टिप्पणी की, जिसके बाद उन पर एक्शन लिया गया।

Paris Olympics 2024 : ओलंपिक में विवाद हो गया है। विवाद महिलाओं को लेकर हुआ है। ब्रिटिश कमेंटेटेर बॉब बैलार्ड ने ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ियों पर अभद्र टिप्पणी की, जिसके बाद उन पर एक्शन लिया गया। पूरा बवाल तैराकी की 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले वूमेन्स टीम इवेंट के बाद हुआ था।

इधर-उधर घूमती रहती हैं लड़कियां

इवेंट में ऑस्ट्रेलिया की मोली ओ'कैलाघन, एम्मा मैककॉन, मेग हैरिस और शायना जैक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड जीत लिया था। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अमेरिका और चीनी प्लेयर्स को पछाड़ा। इवेंट के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे थे। तब बॉब बैलार्ड ने खिलाड़ियों पर टिप्पणी कर दी, बैलार्ड ने कहा कि खैर वे अभी फिनिश कर रहे हैं। आप जानते हैं कि महिलाएं कैसी होती हैं, इधर-उधर घूमती रहती हैं, अपना मेकअप करती रहती हैं।

ब्रॉडकास्टर ने लिया एक्शन

को-कमेंटेटर एवं ब्रिटिश तैराकी चैम्पियन लिजी सिमंड्स ने उनकी टिप्पणी को अपमानजनक बताया है जिस पर बैलार्ड हंसने लगे जिसके बाद यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई और ब्रॉडकास्टर यूरोस्पोर्ट ने बाद में उन्हें कमेंट्री पैनल से हटा दिया।

हिजाब पर भी बवाल

पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत से पहले ही विवाद हो गया था। विवाद के केंद्र में फ्रांस की धाविका सौंकम्बा सिल्ला रहीं, जिन्हें पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में हिजाब पहनकर आने की अनुमति नहीं मिली। हालांकि बाद में सौंकम्बा सिल्ला और फ्रेंच ओलंपिक समिति के बीच एक समझौता हो गया, जिसके बाद सिल्ला को उद्घाटन समारोह में अपने बालों को ढकने के लिए कैप पहनकर भाग लेने की अनुमति दी गई थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Manu Bhaker
  • मनु भाकर
  • Paris Olympics 2024
  • पेरिस ओलंपिक 2024
  • अभद्र टिप्पणी
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...