Paris Olympics 2024 : मनु भाकर और सरबजोत ने दिलाया दूसरा मेडल, शूटिंग में जीता दूसरा कांस्य पदक
Paris Olympics 2024 : ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारत को मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने मेडल दिलाया है। ये दोनों एथलीट 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में खेल रहे थे। जहां उन्होंने कोरिया की मिक्स्ड टीम को रौंदा। ओलंपिक 2024 में मनु भाकर के नाम अब दो मेडल हो गए हैं। इन सबके बीच अन्य खेलों में भारत अपनी दावेदारी को पेश करेगा।
शूटिंग में भारत ने जीता मेडल
मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कोरिया की टीम को हराकर ब्रॉन्ज मेडल देश के लिए जीता है। इस मेडल के साथ ओलंपिक 2024 में भारत के नाम अब कुल दो मेडल हो गए हैं। इससे पहले मनु भाकर ने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
एक ही ओलंपिक में दो पदक
मनु भाकर स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई। मनु ने सरबजोत सिंह के साथ ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में दक्षिण कोरिया को हराकर इतिहास रच दिया। भारतीय जोड़ी ने कोरिया को 16-10 से हराकर देश को इस ओलंपिक में दूसरा पदक दिलाया। इससे पहले मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीता था।
आजादी के पहले मिला था ऐसा पदक
ब्रिटिश मूल के भारतीय खिलाड़ी नॉर्मन प्रिचार्ड ने 1900 ओलंपिक में 200 मीटर फर्राटा और 200 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीते थे लेकिन वह उपलब्धि आजादी से पहले की थी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक