डॉ. विकास दिव्यकीर्ति लापता!... क्यों ट्रोल हो रहे हैं गुरुजी, सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट

Vikram Jain | Jul 30, 2024, 13:15 IST
Share
Delhi coaching accident Dr. Vikas Divyakirti trolled social media
Delhi coaching accident Dr. Vikas Divyakirti trolled social media

दिल्ली के कोचिंग सेंटर हादसे में 3 यूपीएससी एस्पिरेंट्स की मौत के बाद छात्रों में आक्रोश हैं। इतने बड़े हादसे पर दृष्टि आईएएस के डॉ. विकास दिव्यकीर्ति चुप्पी साधे हुए हैं। जिसके बाद वे ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।

NEW DELHI. दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे में तीन आईएएस एस्पिरेंट्स की मौत से देश में हड़कंप मचा गया है। हादसे से नाराज स्टूडेंट्स सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। ट्वीटर पर स्टूडेंट्स अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। इन सब के बीच स्टूडेंट्स यूपीएससी टीचर विकास दिव्यकीर्ति को भी ट्रोल कर रहे हैं।

फेवरेट टीचर की चुप्पी से छात्रों में नाराजगी

यूपीएससी टीचर और दृष्टि आईएएस के संस्थापक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति भी छात्रों के निशाने पर आ गए हैं। लाखों यूपीएससी एस्पिरेंट्स उन्हें अपना गुरु मानते हैं। छात्रों को उम्मीद थी कि इस मुश्किल घड़ी में उनके सबसे फेवरेट टीचर उनका समर्थन करेंगे, लेकिन दिव्यकीर्ति ने अभी तक कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है, ऐसे में कई छात्रों में नाराजगी देखी जा रही है, स्टूडेंट्स सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स और पोस्ट्स के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं।

छात्रों में नाराजगी का मुख्य कारण यह है कि ऐसे हादसों के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि स्टूडेंट्स को मोटिवेट करने वाले विकास दिव्यकीर्ति जैसे प्रतिष्ठित टीचर उनकी समस्याओं को लेकर अपनी आवाज उठाएंगे, लेकिन उनकी चुप्पी ने छात्रों को निराश कर दिया है। इस दुर्घटना के बाद उन्होंने कोई भी कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। ऐसे में कई स्टूडेंट्स विकास दिव्य कृति से काफी नाराज चल रहे हैं।

डॉ. विकास के लापता होने का पोस्टर वायरल

सोशल मीडिया पर गुमशुदा की तलाश की तरह डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के लापता होने की फोटो लगे पोस्टर वायरल हो रहे हैं, उसमें उनके नाम व फोटो के साथ कद, वजन, उम्र, आंखों, बालों आदि पर कटाक्ष किया गया है। उसमें आगे लिखा है कि अगर यह व्यक्ति कहीं भी नजर आए तो ओल्ड राजेंद्र नगर में धरने वाली जगह पर बैठे स्टूडेंट्स को इसकी सूचना दी जाए।

यूजर्स जमकर कर रहे ट्रोल

एक यूजर ने लिखा कि दिल्ली कोचिंग सेंटर में 3 छात्रों की मौत के बाद ये दोनों बड़े इंस्टीट्यूट के मालिक ज्ञान देने वाले गायब हैं, छात्र सड़को पर लाठी खा रहे हैं और यह कमरे में बैठकर AC की हवा खाकर ज्ञान दे देंगे।

व्यंग करते हुए एक दूसरे यूजर ने शायरायना अंदाज में लिखा कि अक्सर देर कर देता हूं मैं, ऐसे कई पोस्ट इंटरनेट पर चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें.. केरल में लैंडस्लाइड से भारी तबाही , 43 की मौत, 400 से ज्यादा लोग लापता , सेना ने संभाला मोर्चा

हादसे पर फूटा छात्रों का गुस्सा

बता दें कि दिल्ली के ओल्ड राजेन्द्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में लाइब्रेरी बनाया था, जिसमें अचानक पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। इससे पहले एक और दुर्घटना हुई थी जिसमें जलभराव में वायर गिरने से फैले करंट से एक व्यक्ति की जान चली गई थी। अब इन हादसों के बाद छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है।

अब तक की जांच और कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं। वे लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। युवा आक्रोशित हैं। इस हादसे के बाद प्रशासन के भी हाथ-पैर फूल गए। लेकिन डॉ. विकास दिव्यकीर्ति आज चुप हैं। युवाओं का कहना है कि क्या दिव्यकीर्ति कृति सामने आएंगे, क्या वह अपनी चुप्पी तोड़ेंगे?



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • दिल्ली न्यूज
  • Dr. Vikas Divyakirti trolled
  • डॉ. विकास दिव्यकीर्ति लापता
  • यूपीएससी टीचर डॉ. विकास दिव्यकीर्ति
  • डॉ. विकास दिव्यकीर्ति हुए ट्रोल
  • दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसा
भोज वेटलैंड के पास स्टॉकयार्ड पर NGT सख्त, 5 विभागों की कमेटी करेगी जांच, 6 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

By Sandeep Kumar

भोज वेटलैंड के पास स्टॉकयार्ड पर NGT सख्त, 5 विभागों की कमेटी करेगी जांच, 6 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
17 में 16 पहुंचे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं: मध्य प्रदेश भाजपा में नए समीकरणों की आहट?

By Ramanand Tiwari

17 में 16 पहुंचे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं: मध्य प्रदेश भाजपा में नए समीकरणों की आहट?
एमपी में गुरुवार से शनिवार रजिस्ट्री का आदेश, अब पटवारियों की पुरानी फाइलें क्यों खुलीं?

By Ramanand Tiwari

एमपी में गुरुवार से शनिवार रजिस्ट्री का आदेश, अब पटवारियों की पुरानी फाइलें क्यों खुलीं?
महतारी वंदन योजना से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ की महिलाएं बना रहीं आत्मनिर्भरता की नई राह

By The Sootr

महतारी वंदन योजना से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ की महिलाएं बना रहीं आत्मनिर्भरता की नई राह
MP BJP में नया पावर सेंटर? 2028 से पहले बदलेगा पुराना रोडमैप, 2028 चुनाव से पहले संगठन और बूथ रणनीति पर मंथन

By Ramanand Tiwari

MP BJP में नया पावर सेंटर? 2028 से पहले बदलेगा पुराना रोडमैप, 2028 चुनाव से पहले संगठन और बूथ रणनीति पर मंथन
एमपी में डीएसपी के तबादले, नौ अफसर किए इधर से उधर, अभिषेक सिर्रा बालाघाट के सीएसपी

By Sandeep Kumar

एमपी में डीएसपी के तबादले, नौ अफसर किए इधर से उधर, अभिषेक सिर्रा बालाघाट के सीएसपी
खेल प्रतिभाओं को तराश रही साय सरकार, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान

By The Sootr

खेल प्रतिभाओं को तराश रही साय सरकार, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान