Paris Olympics 2024 : टोक्यो में नहीं मिला मेडल तो शूटिंग छोड़ना चाहती थीं मनु भाकर
Ravi Singh | Jul 28, 2024, 17:15 IST
Manu Bhaker
मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वह शूटिंग में ओलिंपिक मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला एथलीट बन चुकीं हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मनु भाकर शूटिंग छोड़ना चाहती थीं।
paris olympics 2024 : पेरिस ओलिंपिक 2024 में मनु भाकर ने भारत का पहला मेडल दिलाया है। 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वह शूटिंग में ओलिंपिक मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला एथलीट बन चुकीं हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मनु भाकर शूटिंग छोड़ना चाहती थीं।
2021 में टोक्यो ओलिंपिक हुआ था। उस वक्त नंबर वन शूटर रहीं मनु भाकर क्वालिफाइंग राउंड में थीं। मनु को 55 मिनट में 44 शॉट लेने थे। तभी उनकी पिस्टल खराब हो गई। जिस कारण वह 20 मिनट तक वे निशाना नहीं लगा पाईं थी। पिस्टल ठीक हुई, तब भी मनु सिर्फ 14 शॉट लगे थे। फाइनल की रेस से बाहर हो गईं।
फाइनल से बाहर होने का बहुत दुख हुआ। मनु भारत लौटी तो इतनी उदास थीं कि वह शुटिंग छोड़ना चाहती थी। मनु की मां को फिक्र होने लगी, उन्होंने मनु की पिस्टल छिपा दी, ताकि उस पर नजर न पड़े और मनु दुखी न हो। मां सुमेधा का कहना है कि मैं मनु का मैच नहीं देख पाई थी। बाद में उसका वीडियो देखा तो बहुत दुख हुआ। मुझे लगा कि जब मैं दुखी हो रही हूं, तो मनु की क्या हालत हो रही होगी।
हरियाणा के झज्जर की रहने वालीं उसी मनु भाकर ने भारत को पेरिस ओलिंपिक में पहला मेडल दिला दिया है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल की विमेंस कैटेगरी में ब्रॉन्ज जीता। वे शूटिंग में ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं। उन्होंने फाइनल इवेंट में 221.7 पॉइंट्स लेकर तीसरा स्थान हासिल किया, मनु पॉइंट वन से सिल्वर मेडल चूक गईं। मनु ने क्वालिफाइंग इवेंट में 600 में से 580 पॉइंट्स हासिल किए और 45 शूटर्स में तीसरे नंबर पर रहीं।
![ravi kushwah]()
पिस्टल हुई खराब
मनु की पिस्टल छिपा दी,
ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला
ravi kushwah
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA