पेरिस ओलंपिक 2024 आज से होगा शुरू, 206 देशों के एथलीट्स ओपनिंग सेरेमनी में लेंगे हिस्सा

Deeksha Nandini Mehra | Jul 26, 2024, 08:58 IST
Share
Paris Olympics 2024
Paris Olympics 2024

पेरिस ओलिंपिक गेम्स 2024 का आगाज आज से होने जा रहा है। पेरिस की सीन नदी से ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी और इसी के साथ ओलिंपिक की ऑफिशियल शुरुआत हो जाएगी।

Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक की शुरुआत आज 26 जुलाई से होने जा रही है। भारत के 117 खिलाड़ी इस ओलंपिक में भाग ले रहे हैं। इस ओलम्पिक का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रहा है। ओलंपिक के कुछ गेम्स 2 दिन पहले 24 जुलाई से ही शुरू हो चुके हैं। इस बार इन खेलों में फुटबॉल, रग्बी, हैंडबॉल और आर्चरी शामिल हैं। हालांकि इन्हें क्वालिफिकेशन स्टेज ही माना जाता है।

60 नावों में एथलीट्स की निकलेगी यात्रा

पेरिस की सीन नदी से आज रात 11 बजे ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी, इसी के साथ ओलिंपिक की ऑफिशियल शुरुआत हो जाएगी। करीब 160 नावों में एथलीट्स और अन्य प्रतिनिधि नदी के किनारे से गुजरेंगे, जो लगभग 6 किलोमीटर लंबी यात्रा होगी। इस समारोह में लगभग 206 देशों के एथलीट्स हिस्सा लेंगे।

10,500 एथलीट्स और 120 राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल

ओपनिंग सेरेमनी में 10,500 एथलीट्स और 120 राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। यह समारोह सीन नदी के विभिन्न प्रसिद्ध स्थलों जैसे नोट्र-डेम, लूव्र म्यूज़ियम, और एफिल टॉवर के पास से गुजरेगा। करीब 300,000 दर्शक इसे लाइव देख सकेंगे, जिसमें 100,000 लोगों के लिए टिकट होंगे।

सबसे कम उम्र की प्रतिभागी

पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व 16 खेलों में 69 पदक इवेंट्स में 100 से अधिक एथलीट करेंगे। पेरिस 2024 ओलंपिक में 44 साल के भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना सबसे उम्रदराज एथलीट होंगे, जबकि 14 साल के तैराक धनिधि देसिंघु सबसे कम उम्र की प्रतिभागी होंगी।

आर्चरी में भारत की शानदार शुरुआत

आर्चरी के क्वालिफायर राउंड में 25 जुलाई को दोनों भारतीय टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और टॉप-4 पर रहते हुए सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। युवा अंकिता भकत की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने 1983 अंक हासिल किए, जबकि पुरुष टीम ने धीरज बोम्मादेवरा के दमदार प्रदर्शन से 2013 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। बता दें कि इस बार भारत सभी पांचों इवेंट में हिस्सा ले रहा है। इनमें महिला टीम, पुरुष टीम, महिला एकल, पुरुष एकल और मिश्रित डबल्स शामिल है।

पेरिस ओलंपिक में कब और कौन से भारतीय खिलाड़ी खेलेंगे मैच

27 जुलाई

  • बैडमिंटन: पुरुष एकल समूह चरण में एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन, महिला एकल में पीवी सिंधु, पुरुष युगल समूह चरण में सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, महिला युगल समूह चरण में तनिषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा।
  • रोइंग: पुरुष एकल स्कल्स हीट्स में बलराज पंवार।
  • शूटिंग: 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वॉलिफिकेशन में संदीप सिंह, अर्जुन बाबूता, एलावेनिल वलारिवन और रमिता जिंदल।
  • शूटिंग: 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वॉलिफिकेशन में सरबजोत सिंह, अर्जुन चीमा।
  • टेनिस: पहला दौर मैच पुरुष एकल में सुमित नागल, पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी।
  • शूटिंग: 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वॉलिफिकेशन में रिदम सांगवान, मनु भाकर।
  • टेबल टेनिस: पुरुष एकल में शरथ कमल और हरमीत देसाई. महिला एकल में मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला।
  • बॉक्सिंग: महिला 54 किग्रा भार वर्ग में प्रीति पवार, राउंड ऑफ 32
  • हॉकी: पुरुष ग्रुप बी में भारत बनाम न्यूजीलैंड।
28 जुलाई

  • बैडमिंटन: पुरुष एकल ग्रुप चरण (एचएस प्रणय, लक्ष्य सेन), महिला एकल ग्रुप चरण (पीवी सिंधु), पुरुष युगल ग्रुप चरण (सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी), महिला युगल ग्रुप चरण (तनिषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा)
  • शूटिंग: 10 मीटर एयर राइफल महिला क्वालीफिकेशन (एलावेनिल वलारिवन, रमिता जिंदल)
  • तीरंदाजी: महिला टीम राउंड ऑफ 16 (दीपिका कुमार, अंकिता भक्त, भजन कौर)
  • रोइंग: पुरुष सिंगल स्कल्स रिपेचेज (बलराज पंवार)
  • टेबल टेनिस: पुरुष सिंगल (शरथ कमल, हरमीत देसाई). महिला सिंगल (मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला) राउंड ऑफ 64.
  • मुक्केबाजी: पुरुष 51 किग्रा भार वर्ग (अमित पंघाल) राउंड ऑफ 32।
  • तैराकी: पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स (श्रीहरि नटराज), महिला 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स (धिनिधि देसिंघु)
  • शूटिंग: 10 मीटर एयर राइफल पुरुष क्वालीफिकेशन (संदीप सिंह, अर्जुन बाबूता)
  • मुक्केबाजी: पुरुष 71 किग्रा (निशांत देव) राउंड ऑफ 32।
  • टेनिस: पहले राउंड के मैच, पुरुष एकल (सुमित नागल), पुरुष युगल (रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी)
  • मुक्केबाजी: महिला 50 किग्रा (निकहत जरीन) राउंड ऑफ 32।
29 जुलाई

  • बैडमिंटन: पुरुष एकल समूह चरण (एच एस प्रणय, लक्ष्य सेन), महिला एकल समूह चरण (पीवी सिंधु), पुरुष युगल समूह चरण (सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी), महिला युगल समूह चरण (तनिषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा)
  • शूटिंग: ट्रैप पुरुष क्वॉलिफिकेशन (पृथ्वीराज टोंडैमन)
  • शूटिंग: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन (सरबजोत सिंह, अर्जुन चीमा, मनु भाकर, रिदम सांगवान)
  • तीरंदाजी: पुरुष टीम राउंड ऑफ 16 (बी. धीरज, तरुणदीप राय, प्रवीण जाधव)
  • टेबल टेनिस: पुरुष सिंगल (शरथ कमल, हरमीत देसाई). महिला सिंगल (मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला) राउंड ऑफ 64 और 32.
  • हॉकी: पुरुष समूह बी, भारत बनाम अर्जेंटीना।
30 जुलाई

  • बैडमिंटन: पुरुष एकल समूह चरण (एचएस प्रणय, लक्ष्य सेन), महिला एकल समूह चरण (पीवी सिंधु), पुरुष युगल समूह चरण (सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी), महिला युगल समूह चरण (तनिषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा)
  • शूटिंग: ट्रैप पुरुष क्वॉलिफिकेशन (पृथ्वीराज टोंडैमन). ट्रैप महिला क्वॉलिफिकेशन (राजेश्वरी कुमारी, श्रेयसी सिंह).
  • टेबल टेनिस: पुरुष एकल (शरथ कमल, हरमीत देसाई), महिला एकल (मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला) राउंड ऑफ 32.
  • घुड़सवारी: ड्रेसेज व्यक्तिगत दिन 1 (अनुष अग्रवाल)
  • तीरंदाजी: पुरुष व्यक्तिगत (बी. धीरज, तरुणदीप राय, प्रवीण जाधव) राउंड ऑफ 64. महिला व्यक्तिगत (दीपिका कुमारी अंकिता भक्त, भजन कौर) राउंड ऑफ 64
  • मुक्केबाजी: महिलाओं का 57 किग्रा (जैस्मीन लेम्बोरिया) राउंड ऑफ 32.
  • हॉकी: पुरुषों का ग्रुप बी, भारत बनाम आयरलैंड।
31 जुलाई

  • बैडमिंटन: पुरुषों का एकल ग्रुप चरण (एचएस प्रणय, लक्ष्य सेन), महिलाओं का एकल ग्रुप चरण (पीवी सिंधु), पुरुषों का युगल ग्रुप चरण (सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी), महिलाओं का युगल ग्रुप चरण (तनिषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा)
  • निशानेबाजी: 50 मीटर राइफल 3 पोज़. पुरुषों की क्वॉलिफिकेशन (ऐश्वर्य तोमर, स्वप्निल कुसाले)
  • शूटिंग: ट्रैप महिलाओं की क्वॉलिफिकेशन (राजेश्वरी कुमारी, श्रेयसी सिंह)
  • घुड़सवारी: ड्रेसेज व्यक्तिगत दिन 1 (अनुष अग्रवाल).
  • टेबल टेनिस: पुरुषों की एकल (शरथ कमल, हरमीत देसाई) और महिलाओं की एकल (मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला)
  • मुक्केबाजी: महिलाओं का 75 किग्रा प्रारंभिक राउंड (लवलीना बोरगोहेन)
1 अगस्त

  • एथलेटिक्स: पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक (अक्षदीप सिंह, विकास सिंह, परमजीत बिष्ट), महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक (प्रियंका गोस्वामी)
  • गोल्फ: पुरुषों का राउंड 1 (गगनजीत भुल्लर, शुभंकर शर्मा)
  • हॉकी: पुरुष ग्रुप बी, भारत बनाम बेल्जियम।
  • शूटिंग: 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन महिला क्वॉलिफिकेशन (सिफ्त कौर समरा, अंजुम मौदगिल)
  • नौकायन: पुरुष डिंगी रेस 1|2 (विष्णु सरवनन), महिला डिंगी रेस 1|2 (नेत्रा कुमानन)
2 अगस्त

  • गोल्फ: पुरुष राउंड 2 (गगनजीत भुल्लर, शुभंकर शर्मा)
  • शूटिंग: 25 मीटर पिस्टल महिला क्वालीफिकेशन प्रिसिजन (मनु भाकर, ईशा सिंह), स्कीट पुरुष क्वालीफिकेशन (अनंतजीत सिंह नरुका)
  • जूडो: महिला 78+ किग्रा प्रारंभिक राउंड (तुलिका मान)
  • शूटिंग: 25 मीटर पिस्टल महिला क्वॉलिफिकेशन रैपिड (मनु भाकर, ईशा सिंह) नौकायन: महिला डिंगी रेस 3|4 (नेत्रा कुमानन). पुरुष डिंगी रेस 3|4 (विष्णु सरवनन)
  • हॉकी: पुरुष ग्रुप बी, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया।
  • एथलेटिक्स: महिलाओं की 5000 मीटर राउंड 1 (पारुल चौधरी, अंकिता ध्यानी), पुरुषों की शॉट पुट क्वॉलिफिकेशन (तजिंदरपाल सिंह तूर)
3 अगस्त

  • गोल्फ: पुरुष राउंड 3 (शुभंकर शर्मा, गगनजीत भुल्लर)
  • शूटिंग: स्कीट पुरुष क्वॉलिफिकेशन (अनंतजीत सिंह नरुका), स्कीट महिला क्वॉलिफिकेशन (माहेश्वरी चौहान)
  • नौकायन: पुरुषों की डिंगी रेस 5|6 (विष्णु सरवनन), महिलाओं की डिंगी रेस 5|6 (नेत्रा कुमानन)
4 अगस्त

  • गोल्फ: पुरुषों का राउंड 4 (शुभंकर शर्मा, गगनजीत भुल्लर)
  • शूटिंग: 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुषों का क्वालिफिकेशन, स्टेज 1 (अनीश भानवाला, विजयवीर सिद्ध), स्कीट महिलाओं का क्वालिफिकेशन (माहेश्वरी चौहान)
  • एथलेटिक्स: महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज़ राउंड 1 (पारुल चौधरी), पुरुष लॉन्ग जंप क्वॉलिफिकेशन (जेसविन एल्ड्रिन)
  • नौकायन: पुरुषों की डिंगी रेस 7|8 (विष्णु सरवनन), महिलाओं की डिंगी रेस 7|8 (नेत्रा कुमानन)
  • निशानेबाजी: 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुषों का क्वाल, स्टेज 2 (अनीश भानवाला, विजयवीर सिद्ध)
5 अगस्त

  • शूटिंग: स्कीट मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन (अनंतजीत सिंह नरुका, महेश्वरी चौहान)
  • एथलेटिक्स: महिला 400 मीटर राउंड 1 (किरण पहल)
  • सेलिंग: महिला डिंगी रेस 9|10 (नेत्रा कुमानन), पुरुष डिंगी रेस 9|10 (विष्णु सरवनन)
  • कुश्ती: महिलाओं का 68 किग्रा राउंड ऑफ़ 16 (निशा दहिया)
  • एथलेटिक्स: पुरुषों का 3000 मीटर स्टीपलचेज़ राउंड 1 (अविनाश साबले)
6 अगस्त

  • एथलेटिक्स: पुरुषों की भाला फेंक क्वॉलिफिकेशन (नीरज चोपड़ा, किशोर जेना)
  • कुश्ती: महिलाओं की 50 किग्रा राउंड ऑफ 16 (विनेश फोगट)
7 अगस्त

  • एथलेटिक्स: मैराथन रेस वॉक मिक्स्ड रिले (सूरज पंवार, प्रियंका गोस्वामी)
  • गोल्फ: महिला राउंड 1 (अदिति अशोक, दीक्षा डागर)
  • एथलेटिक्स: पुरुष हाई जंप क्वॉलिफिकेशन (सर्वेश कुशारे)। महिला 100 मीटर बाधा दौड़ राउंड 1 (ज्योति याराजी)। महिला भाला फेंक क्वॉलिफिकेशन (अन्नू रानी) ।
  • कुश्ती: महिला 53 किग्रा राउंड ऑफ़ 16 (अंतिम पंघाल)
  • एथलेटिक्स: पुरुषों की ट्रिपल जंप क्वॉलिफिकेशन (प्रवीण चित्रावेल, अब्दुल्ला अबूबकर)
  • भारोत्तोलन: महिलाओं का 49 किग्रा (मीराबाई चानू)
8 अगस्त

  • गोल्फ: महिला राउंड 2 (अदिति अशोक, दीक्षा डागर)
  • कुश्ती: पुरुष 57 किग्रा राउंड ऑफ़ 16 (अमन सेहरावत), महिला 57 किग्रा राउंड ऑफ़ 16 (अंशु मलिक)
9 अगस्त

  • गोल्फ: महिलाओं का राउंड 3 (अदिति अशोक, दीक्षा डागर )
  • एथलेटिक्स: महिलाओं की 4x400 मीटर रिले राउंड 1 (ज्योतिका श्री दांडी, सुभा वेंकटेशन, विथ्या रामराज, पूवम्मा एमआर), पुरुषों की 4x400 मीटर रिले राउंड 1 (मुहम्मद अनस, मुहम्मद अजमल, अमोज जैकब, संतोष तमिलारासन, राजेश रमेश)
  • गोल्फ: महिलाओं का राउंड 4 (अदिति अशोक, दीक्षा डागर )
  • कुश्ती: महिलाओं का 76 किग्रा राउंड ऑफ 16 (रीतिका हुड्डा)

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

deeksha nandini mehra
deeksha nandini mehra


Tags:
  • Paris Olympics 2024
  • पेरिस ओलंपिक 2024
  • पेरिस ओलंपिक 2024 ओपनिंग सेरेमनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि