Paris Olympics 2024 : विनेश फोगाट अयोग्य घोषित, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला
Amresh Kushwaha | Aug 07, 2024, 12:19 IST
टूटा गोल्ड का सपना
विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित किया गया। ऐसे में भारत के ओलंपिक अभियान को तगड़ा झटका लगा है। सूत्रों ने आज बताया कि उनका वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था।
Paris Olympics 2024 : विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित ( Vinesh Phogat disqualified ) किया गया है। ऐसे में भारत के ओलंपिक अभियान को तगड़ा झटका लगा है। सूत्रों ने बताया कि उनका वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था। इस खबर के आने के बाद पीएम मोदी ने विनेश फोगाट की हौसला अफजाई की है। पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर कहा, विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके पक्ष में हैं।
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने कहा कि यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा करता है।
रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी।भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह आगे की प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।
रिपोर्ट के अनुसार, पहलवान विनेश फोगाटका वजन लगभग 100 ग्राम अधिक था, जिसके कारण उसे अयोग्य घोषित किया गया है। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, फोगट सिल्वर मेडल के लिए भी पात्र नहीं होंगी और 50 किलोग्राम में केवल गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल विजेता ही भाग लेंगे। इसको लेकर आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है।
पीएम मोदी ( PM Modi ) ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज का झटका दुख देता है। काश मेरे शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अनुभव कर रहा हूँ। साथ ही उन्होने लिखा, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन का प्रतीक हैं। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके पक्ष में हैं।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से बात की और उनसे इस मुद्दे पर प्रत्यक्ष जानकारी मांगी। विनेश की हार के बाद भारत के पास क्या विकल्प हैं, इस बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा। उन्होंने पीटी उषा से विनेश की मदद के लिए उनकी अयोग्यता के बारे में कड़ा विरोध दर्ज कराने का भी आग्रह किया।
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने कहा कि यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा करता है।
रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी।भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह आगे की प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।
100 ग्राम अधिक निकला वजन
विनेशा आप चैंपियनों में चैंपियन हैं - मोदी
Vinesh, you are a champion among champions! You are India's pride and an inspiration for each and every Indian.
Today's setback hurts. I wish words could express the sense of despair that I am experiencing.
At the same time, I know that you epitomise resilience. It has always…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 7, 2024
पीएम ने अध्यक्ष पीटी उषा से मांगी जानकारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA