फ्लाइट की उड़ान में हुई देरी तो भड़का पैसेंजर, इंडिगो के पायलट को मारा थप्पड़

Pooja Kumari | Jan 15, 2024, 24:00 IST
Share
फ्लाइट की उड़ान में हुई देरी तो भड़का पैसेंजर, इंडिगो के पायलट को मारा थप्पड़
फ्लाइट की उड़ान में हुई देरी तो भड़का पैसेंजर, इंडिगो के पायलट को मारा थप्पड़

इंडिगो विमान में पायलट के साथ बदसलूकी का एक मामला सामने आया है। उड़ान में देरी से नाराज एक पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मार दिया।

BHOPAL. इंडिगो विमान में पायलट के साथ बदसलूकी का एक मामला सामने आया है। बता दें कि उड़ान में देरी से नाराज होने के कारण एक पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मार दिया। मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि ये मामला कब का है और ये फ्लाइट कौन सी थी, इसकी बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

फ्लाइट में देरी से नाराज पैसेंजर ने उठाया ये कदम

बता दें कि ये पूरा मामला उस वक्त हुआ, जब पायलट विमान में देरी के संबंध में जानकारी दे रहे थे। इससे एक पैसेंजर को गुस्सा आ गया और पायलट के साथ मारपीट करने लगा। बताया जा रहा है कि न केवल फ्लाइट के टेकऑफ में देरी हो रही थी, बल्कि इससे संबंधित कोई सूचना भी नहीं दी गई थी।

नो फ्लाई लिस्ट में डालने की मांग

पायलट के साथ मारपीट मारपीट का ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। एक यूजर्स का कहना है कि बदसलूकी करने वाले पैंसेजर को नो-फ्लाई सूची में डालना चाहिए। क्योंकि किसी भी पायलट या केबिन क्रू को देरी से क्या लेना-देना है? वे बस अपना काम कर रहे थे। इस आदमी को गिरफ्तार करें और जल्द से जल्द उसे नो-फ्लाई लिस्ट में डाला जाए। साथ ही इस शख्स की फोटो सार्वजनिक रूप से पब्लिश करें ताकि लोगों इसके स्वभाव के बारे में पता चल सके।

पायलट की अदला-बदली के चलते डिले हुई फ्लाइट

उड़ानों में फ्लाइट्स ड्यूटी टाइम लिमिटेशंस (FDTL) का नियम लागू होता है यानी एक तय वक्त के बाद पायलटों को फ्लाइट उड़ाने की इजाजत नहीं होती। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट की अदला-बदली के चलते इंडिगो की उड़ान कई घंटे लेट हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट से सोमवार 15 जनवरी 110 उड़ानों में देरी हुई। वहीं, 79 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके कारण अब उड़ानों में देरी का एवरेज टाइम लगभग 50 मिनट तक पहुंच गया।

खराब मौसम बन रहा देरी का कारण

बीते रविवार यानी 14 जनवरी को भी दिल्ली एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली कई उड़ानों में देरी हुई। इसका कारण उत्तर भारत में कोहरा और खराब मौसम को बताया गया। इंडिगो, स्पाइसजेट और विस्तारा जैसी प्रमुख एयरलाइनों ने भी जानकारी साझा कि हैं कि दिल्ली और कोलकाता में चल रहें खराब मौसम की वजह से उड़ानें प्रभावित हो सकती है।

Tags:
  • Pilot slapped
  • Indigo flight
  • Passenger slaps pilot
  • Indigo
  • पायलट को मारा थप्पड़
  • इंडिगो फ्लाइट
  • पैसेंजर ने मारा पायलट को थप्पड़
  • इंडिगो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती