करोड़ों रुपए कमाइए, देश के इस राज्य में नहीं देना पड़ता इनकम टैक्स

thesootr Desk | Jun 10, 2025, 20:43 IST
Share
INCOME TAX FREE SIKKIM
Photograph: (the sootr)

इनकम टैक्स का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते है। लेकिन देश का एक राज्य ऐसा भी है जहां के लोग करोडों की कमाई करने के बाद भी एक रुपए भी टैक्स के नाम पर नहीं दे रहे है। देश के सिक्किम राज्य के नागरिक अपनी कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं देते है।

इनकम टैक्स का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते है। लेकिन भारत का एक राज्य ऐसा भी है जहां के लोग करोड़ों की कमाई करने के बाद भी एक रुपए भी टैक्स के नाम पर नहीं दे रहे है। देश के सिक्किम राज्य के नागरिक अपनी कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं देते है।

भारतीय संविधान ने दिया अधिकार

सिक्किम को यह विशेष छूट भारतीय संविधान द्वारा प्रदान की जाती है। संविधान के अनुच्छेद 371(F)सिक्किम के मूल निवासियों को इनकम टैक्स से छूट प्रदान करता है। उल्लेखनीय है कि सन 1975 में सिक्किम देश का हिस्सा बना था। उस समय जो समझौता भारत और सिक्किम नरेश के मध्य हुआ उसमे यह तय किया गया था कि 1975 के पहले के मूल नागरिकों को यह सुविधा प्रदान की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी राज्य के मूल निवासियों को यह सुविधा का लाभ मिला। यह लोग ITR तक नहीं भरते है।

यह खबरें भी पढें...

ऑपरेशन हनीमून से पकड़ी गई सोनम रघुवंशी, हत्या के बाद गुपचुप प्रेमी राज से मिलने इंदौर भी आई

हजारों लोगों का एकसाथ धर्म परिवर्तन! हिंदू देवी-देवताओं को न मानने की दिलाई शपथ

सिक्किम में विद्रोह के बाद भारत मे विलय

सिक्किम का विलय भारत संघ में करने के लिए एक संविधान में संशोधन किया गया. इस आशय का एक विधेयक 23 अप्रैल 1975 को लोकसभा में लाया गया. लोकसभा व राज्यसभा ने इसे पारित कर दिया और 15 मई 1975 को राष्ट्रपति ने इस विधेयक पर दस्तखत किए. उसी दिन सिक्किम आधिकारिक रूप से भारत संघ का हिस्सा बन गया।

सिक्किम के सभी नागरिक नहीं है पात्र

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सिक्किम के सभी नागरिक इस विशेष छूट के हकदार नहीं है, सिक्किम के ऐसे नागरिक जिनका परिवार राज्य मे 16 मई 1975 या उससे पहले से रह रहा हो वो ही इस विशेष छूट का लाभ उठा सकते है।

यह खबरें भी पढें...

मध्यप्रदेश में एकसाथ 59 तहसीलदार और 160 नायब तहसीलदारों के तबादले, देखें लिस्ट

ChatGPT नहीं कर रहा काम, हजारों यूजर्स हो रहे परेशान

यहां भी नहीं देना पड़ता इनकम टैक्स

केवल सिक्किम ही नहीं देश में कुछ ऐसी आय या काम है जिन पर इनकम टैक्स नहीं देना पडता है, इसमें कृषि से होने वाली आय टैक्स फ्री है, एनआरई (NRE)खाते से मिलने वाला ब्याज टैक्स फ्री व छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप भी टैक्स फ्री होती है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • भारत
  • इनकम टैक्स
  • नागरिक
  • संविधान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग