पर्सनल या गोल्ड Loan... आपके लिए कौन सा है सही, कंफ्यूजन करें दूर
Jitendra Shrivastava | Dec 29, 2024, 18:44 IST
Personal Loan Gold Loan Photograph: (thesootr)
पर्सनल लोन की खास बात ये है कि ये लोन बिना सिक्योरिटी के मिल जाता है, जबकि गोल्ड लोन लेने के लिए सोने की सिक्योरिटी दी जाती है। दोनों ही लोन के लाभ और हानि अलग-अलग हैं। आपको बताते हैं कि दोनों लोन में अंतर क्या है...
मौजूदा समय में सभी को पैसों की जरूरत होती है ऐसे में लोग लोन चुनते हैं। अब सवाल ये उठता है कि पर्सलन लोन और गोल्ड लोन में कौन ऑप्शन सही है और दोनों में क्या अंतर है। अगर आप लोन लेने के बारे में विचार बना रहे हैं तो दोनों ही लोन के बारे में समझना बेहद जरूरी है इसको समझने के बाद आप अपनी जरूरत के हिसाब से लोन का चुनाव कर सकेंगे।
बता दें पर्सनल लोन पर ब्याज गोल्ड लोन की तुलना में ज्यादा वसूला जाता है। इसकी वजह लोन का अनसिक्योर होना है। इसमें लोन की वापसी को लेकर किसी भी प्रकार की सेफ्टी नहीं मिलती है। ऐसे में पर्सनल लोन जोखिम भरा हो सकता है। वहीं गोल्ड लोन सिक्योर होता है और ब्याज दर भी कम होती है। इसमें सिक्योरिटी के रुप में रखा गया सोना सेफ होता है, साथ में जोखिम भी कम होता है।
पर्सलन लोन की अवधि 1 से 5 साल तक की होती है। पर्लनल लोन का टेन्योर और लोन की रकम, पेमेंट करने की शर्तें बैंक के द्वारा तय की जाती हैं। वहीं पर्सनल लोन की अवधि 3 से 12 महीने तक होती है। इस लोन को कम समय में चुकाने की जरूरत होती है। क्यों कि सोने के भाव में गिरावट कभी भी आ जाती है।
जानकारी के लिए बता दें पर्सनल लोन में मिलने वाली रकम क्रेडिट स्कोर के आधार पर मिलती है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है और इनकम अच्छी खासी है तो आप पर्सनल लोन में मोटी रकम प्राप्त कर सकते हैं। वहीं गोल्ड लोन में आपके द्वारा सिक्योरिटी के तौर पर रखे गए सोने के आधार पर रकम मिलती है। ये स्पष्ट है कि आप जितना ज्यादा सोना गिरवी रखेंगे आपको उतना ज्यादा लोन प्राप्त होगा।
बता दें पर्सनल लोन में दस्तावेज और क्रेडिट स्कोर चेक किया जाता है। जिसमें काफी समय लगता है पर्सनल लोन में आय प्रमाण पत्र, क्रेडिट स्कोर के साथ में कई दस्तावेजों की जरुरत होती है। वहीं गोल्ड लोन में ज्यादा समय नहीं लगता है। इसमें किसी भी प्रकार की कागजी प्रक्रिया नही होती है। इसमें केवल लोन प्राप्त करने वाले का सोना गिरवी रख लिया जाता है और आसानी से लोन प्राप्त हो जाता है।
जानकारी के मुताबिक पर्सनल लोन का इस्तेमाल खुद की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए लिया जाता है। जैसे कि शादी, यात्रा, पढ़ाई और मेडिकल इमरजेंसी आदि। वहीं गोल्ड लोन दुर्घटना या किसी बड़ी बीमारी का पता चलने पर लिया जाता है।
बता दें पर्सनल लोन की खास बात ये है कि ये लोन बिना सिक्योरिटी के मिल जाता है, जबकि गोल्ड लोन लेने के लिए सोने की सिक्योरिटी दी जाती है। दोनों ही लोन के लाभ और हानि अलग-अलग हैं। आपको बताते हैं कि दोनों लोन में अंतर क्या है...
लोन की ब्याज दर
लोन की समयअवधि
परिपक्वता पर राशि
किस लोन में कौन से दस्तावेज
लोन लेने का उद्देश्य
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari