शशि थरूर और महुआ मोइत्रा की ‘प्राइवेट मीटिंग’ की तस्वीरें वायरल, कांग्रेस सांसद बोले- ये चीप पॉलिटिक्स, वो मेरी बच्ची जैसी

Pratibha Rana | Oct 24, 2023, 24:00 IST
Share
शशि थरूर और महुआ मोइत्रा की ‘प्राइवेट मीटिंग’ की तस्वीरें वायरल, कांग्रेस सांसद बोले- ये चीप पॉलिटिक्स, वो मेरी बच्ची जैसी
शशि थरूर और महुआ मोइत्रा की ‘प्राइवेट मीटिंग’ की तस्वीरें वायरल, कांग्रेस सांसद बोले- ये चीप पॉलिटिक्स, वो मेरी बच्ची जैसी

संसद में सवाल पूछने के लिए पैसे और तोहफे लेने के आरोपों में घिरीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और कांग्रेस सांसद शशि थरूर की ‘प्राइवेट मीटिंग’ की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

New Delhi. संसद में सवाल पूछने के लिए पैसे और तोहफे लेने के आरोपों में घिरीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और कांग्रेस सांसद शशि थरूर की ‘प्राइवेट मीटिंग’ की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। फोटो में दोनों डिनर करते नजर आ रहे हैं। हाथों में वाइन के गिलास और सिगार है। इन तस्वीरों को लेकर थरूर को ट्रोल किया जा रहा है। थरूर ने मामले में अपना बयान जारी कर इसे चीप पॉलिटिक्स का हिस्सा बताकरा कहा है कि महुआ मेरी बच्ची जैसी है। दूसरी ओर, महुआ ने इसे भाजपा का कारनामा बताया है।

थरूर बोले- मेरे अलावा 15 और लोग भी थे मौजूद, जो तस्वीर से गायब

तस्वीरों के वायरल होने के बाद कांग्रेस सांसद थरूर ने इसे चीप पॉलिटिक्स का हिस्सा बताकर कहा है कि तस्वीरों को क्रॉप (काटकर) करके पेश किया जा रहा है। यह महुआ के जन्मदिन की तस्वीरें हैं। वहां मेरे अलावा 15 और लोग मौजूद थे, जिन्हें तस्वीर से हटा दिया गया। उन्होंने कहा- इन तस्वीरों को प्राइवेट मीटिंग बताकर वायरल किया जा रहा है, जबकि उस पार्टी में मेरी बहन भी मौजूद थीं। महुआ मुझसे 20 साल छोटी है। वो मेरी बच्ची जैसी है।

महुआ बोलीं- तस्वीरों को भाजपा की ट्रोल सेना फैला रही

तस्वीरों को लेकर महुआ ने एक्स पर प्रतिक्रिया देकर लिखा- बंगाल की महिलाएं जीवन जीती हैं। झूठ नहीं। इन तस्वीरों को भाजपा की ट्रोल सेना फैला रही है। ये मेरी निजी तस्वीरें हैं। फोटो को क्रॉप करके शेयर किया गया है। महुआ ने सिगार पकड़े हुए अपनी तस्वीर को लेकर कहा- तस्वीर में शामिल बाकी लोगों को क्यों हटा दिया गया है, जो रात के खाने के समय वहां मौजूद थे। अगर दिखाना ही है तो सभी लोगों की फोटो दिखाई जाए।

महुआ पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप, कमेटी कर रही जांच

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 15 अक्टूबर को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाए थे कि महुआ ने संसद में सवाल पूछने के लिए पैसे और तोहफे लिए थे। इस मामले को स्पीकर ने एथिक्स कमेटी को भेज दिया है। महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में लोकसभा की एथिक्स कमेटी 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगी। इसके लिए कमेटी ने निशिकांत दुबे को बुलाया है। लोकसभा के डिप्टी सेक्रेटरी बाला गुरु ने दुबे को नोटिस जारी करते हुए ये जानकारी दी।

2019 : महुआ के संसद में 62 सवाल, 9 अडाणी से जुड़े

2019 में सांसद बनने के बाद से महुआ मोइत्रा ने संसद में 28 केंद्रीय मंत्रालयों से जुड़े 62 सवाल पूछे हैं, जिनमें पेट्रोलियम से लेकर कृषि, शिपिंग, नागरिक उड्डयन, रेलवे आदि शामिल हैं। sansad.in की वेबसाइट के मुताबिक, 62 सवालों में से सबसे ज्यादा 9 सवाल पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के लिए थे, उसके बाद वित्त के लिए आठ सवाल थे। कुल 62 में से 9 सवाल अडाणी समूह से संबंधित थे। इनमें से छह सवाल पेट्रोलियम मंत्रालय के लिए और एक-एक सवाल वित्त, नागरिक उड्डयन और कोयला मंत्रालयों के लिए था।

आरोप सही साबित हुए तो क्या सजा मिलेगी महुआ को

नियमानुसार, जिस भी सांसद पर ऐसे आरोप लगते हैं उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाता है। कमेटी आरोप लगाने वालों को भी समन देकर पूछताछ के लिए बुला सकती है। कमेटी जांच करेगी कि क्या ये किसी खास के हित में या उसके बिजनेस को लाभ पहुंचाने के लिए पूछे गए हैं। पूरी जांच कर एथिक्स कमेटी अपनी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को देगी। अगर सजा की सिफारिश की जाती है तो संसद में रिपोर्ट रखने के बाद सांसद पर एक्शन लिया जा सकता है।

गलत था महुआ मोइत्रा की लॉग-इन के इस्तेमाल का फैसला: हीरानंदानी

घूस लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में कुछ दिनों पहले संसदीय आचार समिति के समक्ष हलफनामा दाखिल करने वाले उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की संसद की लॉग-इन का इस्तेमाल करना उनके व्यक्तिगत फैसले की त्रुटि थी और उन्हें इसका खेद है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस पूरे मामले में मेरा फंसना मेरी निर्णय संबंधी भूल है।

राजनीतिक विवाद में बदला मामलाः हरीनंदानी

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता देहद्राई की शिकायत के बाद यह मामला पूरी तरह सुर्खियों में आ गया और राजनीतिक विवाद में बदल गया। संसदीय आचार समिति ने इस मामले को औपचारिक रूप से उठाया। चूंकि इसमें सीधे तौर पर उनका नाम शामिल था इसलिए एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में यह उनका दायित्व था कि वह तथ्यों को जनता के सामने लाएं।

Tags:
  • Shashi Tharoor and Mahua Moitra
  • Tharoor pictures viral
  • Tharoor private meeting
  • bribe in exchange for questions in Parliament
  • शशि थरूर और महुआ मोइत्रा
  • थरूर की तस्वीरें वायरल
  • थरूर की प्राइवेट मीटिंग
  • संसद में सवाल के बदले रिश्वत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती