20 जून को आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, तुरंत निपटा लें ये काम

Aman Vaishnav | Jun 04, 2026, 16:40 IST
Share
पीएम किसान योजना की 23वीं किश्त
पीएम किसान योजना की 23वीं किश्त

केंद्र सरकार 20 जून 2026 को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करने जा रही है। पात्र किसानों के खाते में सीधे दो हजार रुपए भेजे जाएंगे। वहीं एक छोटी सी गलती होने पर योजना का पैसा रुक सकता है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • केंद्र सरकार 20 जून 2026 को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करेगी।
  • इस किस्त के तहत किसानों के खातों में दो हजार रुपए भेजे जाएंगे।
  • योजना के तहत हर साल कुल छह हजार रुपए की मदद मिलती है।
  • योजना के पैसे केवल पात्र किसानों के खाते में ही आएंगे।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

हर साल मिलते हैं छह हजार रुपए

बता दें कि PM किसान योजना के तहत हर पात्र किसान को साल में छह हजार रुपए की मदद मिलती है। यह रकम तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। हर किस्त में दो हजार रुपए भेजे जाते हैं।

सरकार का मकसद किसानों को खेती के खर्चों में सहारा देना है। बता दें कि यह योजना 2019 से चल रही है। अब तक इसके 22 किस्त जारी हो चुकी हैं।

360_F_595558921_z1JnF4ieH75XlWoDPuh1Os97QkPnb4dx-623240
360_F_595558921_z1JnF4ieH75XlWoDPuh1Os97QkPnb4dx-623240

किन किसानों को मिलेगा फायदा

ध्यान देने वाली बात है कि 23वीं किस्त सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिनके दस्तावेज पूरे और सही हैं। e-KYC, आधार सत्यापन और बैंक खाते की जानकारी सही होना जरूरी है।

वहीं यदि किसी दस्तावेज में गलती है तो किस्त रुक सकती है। इसलिए समय रहते सभी जानकारी जांच लेना बेहतर रहेगा।

63fe0fce-139
63fe0fce-139

e-KYC नहीं कराई तो फंसेगा पैसा

सरकार ने e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें जल्द से जल्द कर लेनी चाहिए। बिना e-KYC के 23वीं किस्त का पैसा नहीं मिल पाएगा।

करोड़ों किसानों को होगा सीधा फायदा

20 जून को जारी होने वाली इस किस्त से देशभर के करोड़ों किसानों को फायदा मिलेगा। यह रकम सीधे बैंक खातों में पहुंचेगी।

यदि आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो 20 जून से पहले अपनी e-KYC, आधार और बैंक डिटेल जरूर जांच लें। सभी जानकारी सही होने पर ही किस्त का पैसा समय पर खाते में आएगा।

shutterstock1116673256-1594107423557-382570
shutterstock1116673256-1594107423557-382570

पिछली किस्त का पैसा अटका तो क्या करें?

बता दें कि यदि किसी वजह से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनाकी आपकी पिछली किस्त रुक गई थी तो परेशान न हों। योजना के नियमों के मुताबिक आपकी 22वीं किस्त किसी तकनीकी समस्या के कारण अटक गई है, तो आने वाली 23वीं किस्त के साथ वह पुरानी रुकी हुई राशि भी आपके खाते में एक साथ क्रेडिट की जा सकती है।

पीएम किसान योजना का ताजा स्टेटस कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज खुलने पर वहां आपको Know Your Status का एक विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने जो पेज खुलेगा वहां दिए गए बॉक्स में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
691c372bd6bff-pm-kisan-samman-nidhi-180646823-16x9-772092
691c372bd6bff-pm-kisan-samman-nidhi-180646823-16x9-772092

अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो क्या करें?

वहीं पास में दिए गए Know Your Registration Number वाले विकल्प पर क्लिक करें।

इसके बाद आप अपने मोबाइल नंबर या आधार कार्ड की मदद से इसे खोज सकते हैं।

आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे डालकर वेरीफाई करें। ऐसा करते ही स्क्रीन पर आपका रजिस्ट्रेशन नंबर दिख जाएगा।

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके अपना वेरिफिकेशन पूरा करें।

वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपकी स्क्रीन पर पीएम किसान योजना की पूरी जानकारी आ जाएगी।

स्टेटस चेक करने पर क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

जानकारी का प्रकारविवरण
किसान का नामलाभार्थी का पूरा नाम
रजिस्ट्रेशन की स्थितिरजिस्ट्रेशन एक्टिव है या नहीं
eKYC की स्थितिई-केवाईसी पूरी हुई है या पेंडिंग है
भुगतान का इतिहासपिछली कौन-कौन सी किस्तें खाते में आई हैं
बैंक खाते की जानकारीकिस बैंक अकाउंट में पैसा जा रहा है
लंबित या अस्वीकृत स्थितिअगर कोई किस्त रुकी या रिजेक्ट हुई है, तो उसकी वजह

ये खबरें भी पढ़िए...

किसानों से 10 रुपए बोरी, 100 रुपए सिलाई और अलग से गेहूं वसूला, 7 पर FIR

खाद चोरी का बड़ा मामला: बैतूल में 700 बोरी उर्वरक गायब, किसानों की बढ़ी परेशानी

धान के बाद अब खाद का टोकन, किसानों की बढ़ गई उलझन

किसानों ने किया रेलवे ट्रैक को जाम, गेहूं खरीद को लेकर हो रहा है आंदोलन

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
  • पीएम किसान योजना
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि