/sootr/media/media_files/2025/09/17/80-2025-09-17-17-59-27.jpg)
/sootr/media/media_files/2025/09/17/80-2025-09-17-17-26-40.jpg)
प्रधानमंत्री मोदी का धार भाषण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के धार में यह भाषण दिया। इस दौरान, उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातों पर जोर दिया, जिसमें 'स्वदेशी' को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में काम करना शामिल था।
/sootr/media/media_files/2025/09/17/80-2025-09-17-17-28-18.jpg)
स्वदेशी उत्पाद
PM Narendra Modi ने लोगों से स्वदेशी उत्पाद खरीदने और बेचने की अपील की, ताकि उनमें देश के लोगों के पसीने की खुशबू और भारत की मिट्टी की महक शामिल हो।
/sootr/media/media_files/2025/09/17/80-2025-09-17-17-29-07.jpg)
आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य
प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है, और इसके लिए उन्होंने 'आत्मनिर्भर भारत' को सबसे महत्वपूर्ण रास्ता बताया।
/sootr/media/media_files/2025/09/17/80-2025-09-17-17-29-57.jpg)
पाकिस्तान पर कड़ा रुख
प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह नया भारत है, जो किसी भी परमाणु धमकी से नहीं डरता, बल्कि जरूरत पड़ने पर घर में घुसकर मारता है।
/sootr/media/media_files/2025/09/17/80-2025-09-17-17-30-33.jpg)
पीएम मित्र पार्क
प्रधानमंत्री मोदी ने धार में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी, जिससे स्थानीय टेक्सटाइल उद्योग को एक नई पहचान मिलेगी और इसे बढ़ावा दिया जाएगा।
/sootr/media/media_files/2025/09/17/80-2025-09-17-17-31-33.jpg)
गरीबों के कल्याण का लक्ष्य
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उनकी सरकार का मुख्य लक्ष्य गरीबों का कल्याण और उनके जीवन को बेहतर बनाना है, क्योंकि देश तभी आगे बढ़ेगा जब गरीब गरीबी से बाहर निकलेंगे।
/sootr/media/media_files/2025/09/17/80-2025-09-17-17-34-14.jpg)
राष्ट्रीय मिशन में प्रगति
राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के लिए राशि ट्रांसफर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ राष्ट्रीय मिशन के तहत अब तक 5 करोड़ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है।
/sootr/media/media_files/2025/09/17/80-2025-09-17-17-33-26.jpg)
गरीबी से बाहर निकले 25 करोड़ लोग
पीएम मोदी ने बताया कि सरकार की नीतियों का परिणाम है कि पिछले कुछ सालों में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और उनका जीवन बेहतर हुआ है।
/sootr/media/media_files/2025/09/17/80-2025-09-17-17-35-05.jpg)
पीएम विश्वकर्मा योजना
पीएम मोदी ने बताया कि हाथ से काम करने वाले विश्वकर्मा ही 'मेक इन इंडिया' की असली ताकत हैं, (पीएम मोदी भाषण) क्योंकि वही देश की अर्थव्यवस्था को गति देते हैं।