पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- जनता के सामने खुली पोल, डिब्बा गोल
Sandeep Kumar | Oct 09, 2024, 24:16 IST
PM MODI
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पीएम मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल चुकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उनका डिब्बा गोल हो गया है। पीएम ने कहा है कि सरकार से बाहर होते ही कांग्रेस जल बिन मछली जैसी हो जाती है। वो समाज में जाति का जहर फैला रही है। अलग-अलग वर्गों को भड़का रही है। कांग्रेस परजीवी पार्टी है। अपने 35 मिनट के भाषण में धारा 370, डबल इंजन की सरकार, कांग्रेस की राजनीति जैसे विषयों पर बात की है।
पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा में कमल ने फिर से कमाल कर दिया। नवरात्रि के छठे दिन हरियाणा में बीजेपी की तीसरी बार वापसी हुई। हमें हर जाति-हर वर्ग ने वोट दिया। हरियाणा में गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई। मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दशकों के इंतजार के बाद पहली बार शांतिपूर्ण चुनाव हुए। इस बार हुआ चुनाव ऐतिहासिक है। यहां देश का संविधान पूरी तरह से लागू होने के बाद पहली बार चुनाव हुए। ये भारत के लोकतंत्र की जीत है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं की तारीफ की। उन्होंने कहा- आप सब कार्यकर्ताओं का जितना अभिनंदन करूं कम है। देश के कोने-कोने में बीजेपी जो कुछ भी है, हर संघर्ष को पार करते हुए लोगों के दिल में जो जगह बनी है, उसके मूल में हमारे कार्यकर्ता हैं। बीजेपी कार्यकर्ता न रुकने वाले हैं और न झुकने वाले हैं।
कमल ने कमाल कर दिया
पीएम मोदी की बड़ी बातें 1.कांग्रेस पूरी तरह से परजीवी पार्टी बन गई है। वो अपने सहयोगियों को ही निगल जाती है। हरियाणा में कांग्रेस किसी के साथ नहीं बल्कि अकेली थी, इसलिए हार गई। लोकसभा (Lok Sabha ) में कांग्रेस (CONGRESS ) ने जितनी सीटें जीतीं अपने सहयोगियों की बदौलत जीती है। 2. पीएम मोदी ने कहा है कि भारत को बांटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय साजिश हो रही है। मैं पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं, कांग्रेस के चट्टे-बट्टे इसमें शामिल हैं। हालांकि देशभक्त हरियाणा ने कांग्रेस ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। 3. जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार ने बीडीसी चुनाव कराए। यहां हर स्तर पर अब जनता द्वारा चुने प्रतिनिधि काम करेंगे। बाबा साहेब अंबेडकर को इससे बड़ी श्रद्धांजलि और क्या होगी। जम्मू-कश्मीर में आखिरकार शांतिपूर्ण चुनाव हुए। नतीजे आए, ये भारत के संविधान, लोकतंत्र की जीत है।
नहीं रुकने वाले बीजेपी कार्यकर्ता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA