हिरोशिमा में मोदी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया; G-7 बैठक में भारतीय पीएम को देख खुद मिलने पहुंचे बाइडन

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
हिरोशिमा में मोदी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया; G-7 बैठक में भारतीय पीएम को देख खुद मिलने पहुंचे बाइडन

NEW DELHI. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों जापान के हिरोशिमा दौरे पर हैं। वह यहां G-7 के वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान शनिवार 20 मई को मोदी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में उन्होंने जापान सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा- हम सभी को महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलना चाहिए और विश्व कल्याण के मार्ग पर चलना चाहिए। महात्मा गांधी को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आपको बता दें कि पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के न्योते पर हिरोशिमा गए हैं। उन्होंने G7 की बैठक में हिस्सा लेने से पहले यहां फुमियो से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दुनिया को शांति का संदेश भी दिया।





बाइडन ने लगाया गले





publive-image





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जापान के हिराशिमा में जी-7 की बैठक में शामिल होने पहुंच गए हैं। बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल हुए हैं। बाइडन जैसे ही वहां पहुंचे, वह पीएम मोदी को देखते हुए उनके पास जा पहुंचे और उन्हें गले लगा लिया। पीएम ने भी उन्हें उसी गर्मजोशी के साथ गले लगाया। भले ही उनकी यह मुलाकात कुछ ही देर की थी लेकिन इससे चीन की चिंता जरुरत बढ़ सकती है। इस बैठक में जापान और अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा और इटली के साथ-साथ यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि भी शामिल हुई हैं।







— ANI (@ANI) May 19, 2023





अहिंसा के विचार को आगे बढ़ाएगी महात्मा गांधी की मूर्ति







— ANI (@ANI) May 20, 2023





अनावरण कार्यक्रम में पीएम मोदी ने आगे कहा कि हिरोशिमा में महात्मा गांधी की मूर्ति अहिंसा के विचार को आगे बढ़ाएगी। उनके लिए यह जानना एक बड़ा क्षण है कि उन्होंने जापानी पीएम को जो बोधि वृक्ष उपहार में दिया था, वह यहां हिरोशिमा में लगाया गया है, ताकि लोग यहां आने पर शांति के महत्व को समझ सकें।





हिरोशिमा का नाम सुनते कांप जाती है दुनिया





मोदी ने कहा कि हिरोशिमा नाम सुनते ही आज भी दुनिया कांप जाती है। आज विश्व जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद की लड़ाई से जूझ रहा है। पूज्य बापू के आदर्श जलवायु परिवर्तन के साथ जो लड़ाई है उसे जीतने का उत्तम से उत्तम मार्ग है, उनकी जीवन शैली प्रकृति के प्रति सम्मान, समन्वय और समर्पन का उत्तम उदाहरण रही है। महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात भी की।





ये भी पढ़ें...





देश में पहली बार 1946 में हुई थी नोटबंदी, 10 हजार के नोट बंद हुए, 45 साल पहले मोरारजी ने भी लिया था फैसला, जानें कब-कब हुई नोटबंदी





इस दिन हिरोशिमा में गिरा था पहला परमाणु बम





6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर दुनिया का पहला परमाणु बम हमला किया था। इसके 3 दिन बाद जापान के ही नागासाकी शहर पर दूसरा परमाणु बम गिराया गया। दोनों शहर लगभग पूरी तरह तबाह हो गए। डेढ़ लाख से अधिक लोगों की पल भर में जान चली गई और जो बच गए वो अपंगता के शिकार हो गए। दूर-दूर तक के इलाकों में घंटों काली बारिश होती रही और रेडियोएक्टिव विकिरण ने जिंदादिली से भरे इन दोनों शहरों में कहर बरपा दिया। चारों तरफ मौत का मंजर पसरा था।





78 फीसदी लोगों की पहली पसंद बने पीएम मोदी- रिपोर्ट





अमेरिका की कंसल्टिंग फर्म 'मॉर्निंग कंसल्ट' के एक सर्वे के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी को दुनिया के लोकप्रिय नेता माना गया है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 78 प्रतिशत रेटिंग के साथ पीएम मोदी को दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। इस सर्वे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 6वें और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 10वें नंबर पर हैं। इस रेटिंग में 100 फीसदी लोगों में से 4 फीसदी ने उनके बारे में कोई राय जाहिर नहीं की है, तो उन्हें 17 फीसदी लोगों ने डिसअप्रूवल यानी नामंजूर किया है। लेकिन पीएम मोदी 78 फीसदी लोगों की पहली पसंद बने हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर 62 प्रतिशत के साथ स्विस राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट हैं तो तीसरे नंबर पर मैक्सिको के राष्ट्रपति हैं।



PM Modi News पीएम मोदी न्यूज G7 in Japan PM Modi foreign tour PM Modi Gandhi statue unveiled Hiroshima News जापान में जी7 पीएम मोदी का विदेश दौरा पीएम मोदी गांधी प्रतिमा अनावरण हिरोशिमा न्यूज