US स्टेट विजिट: आखिरी भाषण में मोदी बोले- भारत को अपने संकल्पों पर कोई कन्फ्यूजन नहीं, देश को ये 12 फायदे, सिंगर ने छुए PM के पैर

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
US स्टेट विजिट: आखिरी भाषण में मोदी बोले- भारत को अपने संकल्पों पर कोई कन्फ्यूजन नहीं, देश को ये 12 फायदे, सिंगर ने छुए PM के पैर

WASHINGTON. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका का राजकीय दौरा भारतीय समयानुसार शनिवार (24 जून) सुबह खत्म हो गया। इससे ठीक पहले पीएम मोदी ने अमेरिका में प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम को संबोधित किया। वॉशिंगटन के रोनाल्ड रीगन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा- यहां आज मिनी इंडिया दिख रहा है। ये वो भारत है, जिसे अपना रास्ता पता है, दिशा पता है। ये वो भारत है, जिसे अपने निर्णयों, अपने संकल्पों पर कोई कंफ्यूजन नहीं है। ये वो भारत है, जो अपने पोटेंशियल को परफॉर्मेंस में बदल रहा है। भारत का सामर्थ्य आज पूरे विश्व के विकास को दिशा दे रहा है।



उन्होंने कहा कि जब कोई देश दूसरे की देश और वहां के लोगों की भावनाओं का सम्मान करता है तो दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होते हैं। पिछली बार भी मुझे बहुत सी ऐतिहासिक चीजें लौटाई गई थीं। मैं दुनिया में जहां भी जाता हूं तो वहां लोगों को लगता है कि ये सही व्यक्ति है। इसे सुपुर्द करो, सही जगह लेकर जाएगा।



अमेरिका में दिखा 'श्रेष्ठ भारत'



रोनाल्ड रीगन सेंटर में पीएम मोदी ने अपने तीन दिवसीय राजकीय दौरे के अचीवमेंट्स लोगों के सामने रखे। उन्होंने ने कहा- 'भारत और अमेरिका के परस्पर रिश्तों की एक नई और गौरवशाली यात्रा की शुरुआत हुई है। ये नई यात्रा मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड को लेकर हमारे कोऑपरेशन की है। आप लोगों ने इस हॉल में भारत का फुल मैप बना दिया है। ऐसा लग रहा है कि मिनी इंडिया उमड़ आया है। अमेरिका में 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की इतनी सुंदर तस्वीर दिखाने के लिए आपका अभिनंदन करता हूं।'



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत, मदर ऑफ डेमोक्रेसी है और अमेरिका, आधुनिक लोकतंत्र का चैंपियन। आज दुनिया, दो महान लोकतंत्रों की साझेदारी को और सशक्त होते देख रही है। अमेरिका हमारा सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर और एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन है। भारत में हो रही प्रगति का सबसे बड़ा कारण है- भारत का आत्मविश्वास, भारत के लोगों का आत्मविश्वास। सैकड़ों वर्षों की गुलामी ने ये आत्मविश्वास हमसे छीन लिया था। अब ये निर्णय लिया गया है कि H-1B वीजा को रीन्यू करने के लिए आपको अमेरिका से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अमेरिका में रहते हुए ही अब ये रीन्यू हो जाएगा। भारत इस साल सिएटल में एक नया वाणिज्यिक दूतावास (Consulate) खोलने जा रहा है। इसके अलावा अमेरिका के 2 और शहरों में भारतीय काउंसलेट खोले जाएंगे। अहमदाबाद और बेंगलुरु में भी अमेरिका के नए दूतावास खुलने जा रहे हैं।



अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबैन ने मोदी के पैर छुए




— Renu Gupta (@RenuGTwi) June 24, 2023




राजकीय दौरे की उपलब्धियां, जो नजर आएंगी




  1. अमेरिका 100 से ज्यादा कलाकृतियां लौटाएगा।


  • GE का भारत में लड़ाकू विमान का इंजन बनाया जाएगा।

  • गूगल भारत में ग्लोबल सेंटर खोलेगा।

  • बोइंग भारत में बड़ा निवेश करेगा।

  • माइक्रॉन भारत में सेमीकंडक्टर बनाएगा। इसके लिए कंपनी भारत में 2.5 अरब डॉलर का निवेश करेगी।

  • नासा भारतीय एस्ट्रोनॉट को एडवांस ट्रेनिंग देगी।

  • अमेरिका के दो शहरों में वाणिज्यिक दूतावास खोले जाएंगे।

  • अमेरिका भी भारत के अहमदाबाद और बेंगलुरु में कॉन्सुलेट खोलेगा।

  • मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड बनेगा।

  • H1B वीजा रिन्यू करने के लिए अमेरिका से बाहर नहीं जाना होगा। अमेरिका में ही H1B वीजा रिन्यू हो जाएगा।

  • L कैटेगरी वीजा के लिए यही व्यवस्था हो सकती है। 

  • गूगल एआई सेंटर 100 से ज्यादा भाषाओं में काम करेगा।

     


  • Modi US tour मोदी का अमेरिका में स्वागत भारत-अमेरिका समझौता मोदी का यूएस दौरा पीएम मोदी की अमेरिका स्टेट विजिट Modi welcome to America India-US agreement PM Modi US state visit मोदी न्यूज Modi News
    Advertisment