आज पीएम मोदी करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा’, प्रधानमंत्री छात्रों को देंगे स्ट्रेस दूर करने का मंत्र

Pooja Kumari | Jan 29, 2024, 09:37 IST
Share
आज पीएम मोदी करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा’, प्रधानमंत्री छात्रों को देंगे स्ट्रेस दूर करने का मंत्र
आज पीएम मोदी करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा’, प्रधानमंत्री छात्रों को देंगे स्ट्रेस दूर करने का मंत्र

पीएम मोदी खासतौर पर 10वीं और 12वीं बोर्ड स्टूडेंट्स के तनाव को कम करने के लिए 'परीक्षा पे चर्चा' का कार्यक्रम करने जा रहे हैं। प्रोग्राम 29 जनवरी को सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा।

BHOPAL. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 29, जनवरी को भारत मंडपम, आईटीपीओ, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे। कार्यक्रम 11 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी छात्रों से उनके बोर्ड परीक्षा से संबंधित विषयों पर बातचीत करेंगे। साथ ही परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए छात्रों को टिप्स भी देंगे। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इस बार करीब 2 करोड़ से अधिक छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बता दें कि इस बार 'परीक्षा पे चर्चा' का ये सातवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है।

कितने छात्रों ने कराया है रजिस्ट्रेशन

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी छात्रों को परीक्षा की तैयारी की चुनौतियों से निपटने के लिए टिप्स देते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस वर्ष के ‘परीक्षा पे चर्चा’ के लिए 22,631,698 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। वहीं 14 लाख से अधिक शिक्षकों और 5 लाख अभिभावकों ने भी पंजीकरण कराया है।

कहां होगा कर्यक्रम का लाइव प्रसारण

बता दें कि पीएम मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दूरदर्शन के डीडी नेशनल, डीडी न्यूज चैनल पर किया जाता है। इसके अलावा MyGov पोर्टल, शिक्षा मंत्रालय के आधिकारिक एक्स अकाउंड और पीएम मोदी के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा इस कार्यक्रम को ऑल इंडिया रेडियो चैनल पर भी सुना जा सकता है।

इस कार्यक्रम का आयोजन कौन करता है

जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम को इस बार लगभग 4,000 लोग प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करेंगे। वहीं एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के 100 स्टूडेंट्स पहली बार कार्यक्रम में शामिल होंगे। पिछले साल, कुल 38.80 लाख छात्रों कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया था। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा मंत्रालय के स्कूल एवं साक्षरता विभाग की ओर से किया जाता है।

Tags:
  • Prime Minister Narendra Modi
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • परीक्षा पे चर्चा
  • pariksha pe charcha
  • Pariksha Pe Charcha 2024
  • PM Modi will discuss Pariksha Pe Charcha
  • परीक्षा पे चर्चा 2024
  • पीएम मोदी करेंगे परीक्षा पे चर्चा
MPESB ग्रुप-3 भर्ती 2026: 13 से 27 अक्टूबर तक दोबारा होंगे आवेदन, संविदाकर्मियों को सब इंजीनियर भर्ती में मिला 50% आरक्षण

By Manya Jain

MPESB ग्रुप-3 भर्ती 2026: 13 से 27 अक्टूबर तक दोबारा होंगे आवेदन, संविदाकर्मियों को सब इंजीनियर भर्ती में मिला 50% आरक्षण
राजस्थान में फिर लंपी वायरस की दस्तक, 273 गोवंश में मिला संक्रमण, पशुपालन विभाग ने तेज किया वैक्सीनेशन

By Jageshwar prasad

राजस्थान में फिर लंपी वायरस की दस्तक, 273 गोवंश में मिला संक्रमण, पशुपालन विभाग ने तेज किया वैक्सीनेशन
महापौर सुनील कोठारी ने जयपुर में रात में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, दीपोत्सव से पहले सुधार का फोकस

By Jyoti Mahender Bhardwaj

महापौर सुनील कोठारी ने जयपुर में रात में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, दीपोत्सव से पहले सुधार का फोकस
छत्तीसगढ़ में व्याख्याताओं के 854 पदों पर भर्ती, 29 नवंबर को संभावित लिखित परीक्षा, देखें डिटेल

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में व्याख्याताओं के 854 पदों पर भर्ती, 29 नवंबर को संभावित लिखित परीक्षा, देखें डिटेल
MP BJP की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों ने अफसरों पर उठाए सवाल, संगठन की गुटबाजी पर भी हुई चर्चा

By Sumit Kumar

MP BJP की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों ने अफसरों पर उठाए सवाल, संगठन की गुटबाजी पर भी हुई चर्चा
100 एकड़ का उद्योग परिसर अब बनेगा बिजनेस हब, 100 करोड़ खर्च के बाद निजी हाथों में देने की तैयारी

By Arun Tiwari

100 एकड़ का उद्योग परिसर अब बनेगा बिजनेस हब, 100 करोड़ खर्च के बाद निजी हाथों में देने की तैयारी
यात्री परेशान: एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स रद्द; मंगलवार को नई फ्लाइट से अतिरिक्त विकल्प की घोषणा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

यात्री परेशान: एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स रद्द; मंगलवार को नई फ्लाइट से अतिरिक्त विकल्प की घोषणा