मोदी ने पहनी भारत की विविधता की प्रतीक बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी, राष्ट्रीय पर्वों पर खास ड्रेसिंग की कायम रखी परंपरा

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
मोदी ने पहनी भारत की विविधता की प्रतीक बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी, राष्ट्रीय पर्वों पर खास ड्रेसिंग की कायम रखी परंपरा

NEW DELHI. देशभर में 26 जनवरी को 74वें गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी का पर्व साथ-साथ मनाया गया। देश में उत्साह का माहौल रहा। गणतंत्र दिवस पर हर बार अलग अंदाज में नजर आने वाले पीएम मोदी इस बार भी अपने खास अंदाज में नजर आए। परेड से पहले पीएम मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे, जहां वह अपनी खास पगड़ी में दिखाई दिए, जिसने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।



पगड़ी में दिखी बसंत पंचमी की झलक



दरअसल, गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने भारत की विविधता की प्रतीक बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी पहनी थी। देशभर में गणतंत्र दिवस के साथ-साथ बसंत पंचमी का त्योहार भी मनाया गया। ऐसे में उनकी इस पगड़ी में बसंत पंचमी के झलक भी देखने को मिली। पीएम अब तक इस मौके पर ज्यादातर बंधेज वर्क की पगड़ी में पहने नजर आए हैं। इसी क्रम में उन्होंने बंधेज वर्क पगड़ी ही पहनी थी। बसंत पंचमी के दिन पीले कपड़े पहनने का अपना अलग महत्व होता है। इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए पीएम ने पीले और केसरिया रंग वाली बहुरंगी पगड़ी पहनी।



ये खबर भी पढ़ें...






गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी के दिख चुके हैं कई खास अंदाज




  • वर्ष 2015 से पीएम नरेंद्र मोदी गणतंत्र दिवस पर आकर्षक पोशाक में नजर आए हैं। इस साल भी पीएम राजस्थानी बंधनी पगड़ी में नजर आए थे। 


  • वर्ष 2016 के गणतंत्र दिवस परेड के दौरान उन्होंने पीले रंग की पगड़ी पहली थी। 

  • वर्ष 2017 के गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पीएम गुलाबी रंग की सफेद बॉर्डर वाली पगड़ी में नजर आए थे। 

  • वर्ष 2018 के गणतंत्र दिवस परेड के दौरान प्रधानमंत्री ने लाल और पीले रंग की पगड़ी पहनी थी।

  • वर्ष 2019 में पीएम ने लाल की पगड़ी पहनी थी, जिस पर सुनहरी धारियां बनीं हुई थीं। 

  • वर्ष 2021 में पीएम ने जामनगर के राॅयल परिवार की ओर से गिफ्ट में मिली लाल पगड़ी पहनी थी। 

  • पिछली बार वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की ब्रह्मकमल टोपी (पहाड़ी टोपी) पहनी थी। इसकी जानकारी खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दी थी। 



  • दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली



    पूरा देश 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रहे। परेड में 23 झांकियां देखने को मिलीं। 17 झांकियां देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, जबकि 6 अलग सरकारी मंत्रालयों और विभागों की रहीं। इससे पहले मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यह पहली बार है, जब भारत में बनी 105 एमएम इंडियन फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी गई। पिछले साल तक 21 तोपों की सलामी ब्रिटिश जमाने की 25-पाउंडर आर्टिलरी  से होती थी।। इसके अलावा इस बार नए भर्ती हुए अग्निवीर भी परेड का हिस्सा बने। वहीं, बीएसएफ की कैमल कंटिन्जेंट के हिस्से के तौर पर महिला सैनिक भाग लिया और नौसेना की कंटिन्जेंट के 144 सैनिकों की लीडर भी महिला रही। 6 अग्निवीर नौसेना के मार्चिंग दस्ते का हिस्सा बने।


    भारत की विविधता की प्रतीक पगड़ी 74वां गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी पीएम मोदी का खास अंदाज multicolored Rajasthani turban turban symbolizing India diversity 74th Republic Day and Vasant Panchami PM Modi special style बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी