मन की बात में पीएम मोदी ने किया जिक्र, महुआ से कुकीज बनाती हैं छिंदवाड़ा की ये महिलाएं
Rohit Sahu | Mar 30, 2025, 12:10 IST
man ki baat modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 120वें एपिसोड में देशवासियों को चैत्र नवरात्र, गुड़ी पाड़वा और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने फिटनेस, युवाओं के लिए MY-Bharat कैलेंडर और स्वदेशी खेलों की लोकप्रियता समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 120वें 'मन की बात' एपिसोड में देशवासियों को चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri), गुड़ी पाड़वा (Gudi Padwa), उगादी (Ugadi) और विक्रम संवत 2082 (Vikram Samvat 2082) की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन नए संकल्पों और ऊर्जा से भरा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि बारिश की बूंदों को संरक्षित करके हम पानी की बर्बादी को रोक सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों में जल संरक्षण के लिए देश के कई हिस्सों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान एमपी के छिंदवाड़ी की 4 बहनों का भी जिक्र किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की महिलाओं की प्रेरणादायक कहानी साझा की। ये महिलाएं महुआ के फूलों से स्वादिष्ट कुकीज बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया और छिंदवाड़ा की इन महिलाओं की कहानी को सोशल मीडिया पर साझा किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में महुआ के फूलों से बनाई जा रही कुकीज की कहानी साझा की। राजाकोह गांव की चार बहनों ने महुआ कुकीज बनाने की शुरुआत की, जिसे एक बड़ी कंपनी ने समर्थन दिया और अब गांव की कई महिलाएं इसमें शामिल हैं।
पीएम मोदी ने दिल्ली में आयोजित फिट इंडिया कार्निवल (Fit India Carnival) का जिक्र किया। इस कार्निवल में 25,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया था। उन्होंने कहा कि यह आयोजन लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने और प्रेरित करने के लिए किया गया था। इससे देश में खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं में फिटनेस के लिए जागरुक करने में मदद मिली।
पीएम मोदी ने युवा पीढ़ी के लिए MY-Bharat कैलेंडर (MY-Bharat Calendar) को एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इसके तहत युवा स्टडी टूर (Study Tour) के माध्यम से 'जन औषधि केंद्र' (Jan Aushadhi Kendra) और 'वाइब्रेंट विलेज अभियान' (Vibrant Village Campaign) जैसी सरकारी योजनाओं को करीब से समझ सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने टेक्सटाइल वेस्ट की समस्या पर बात की, जो दुनिया भर के लिए एक नई चुनौती है। उन्होंने बताया कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा टेक्सटाइल वेस्ट उत्पादक देश है, लेकिन अब इस समस्या से निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा, पीएम मोदी ने योग दिवस और महुआ के फूलों के बारे में भी बात की।
अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित पदयात्रा में भाग लेकर बच्चे संविधान के मूल्यों को समझ सकते हैं और समाज में जागरूकता फैलाने में योगदान दे सकते हैं। यह एक सराहनीय पहल होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश न केवल बच्चों के लिए मनोरंजन का अवसर होता है, बल्कि यह उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराने का भी समय होता है। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के जरिए बच्चों को प्रोत्साहित किया कि वे अपनी छुट्टियों के अनुभवों को #HolidayMemories टैग के साथ सोशल मीडिया पर साझा करें।
प्रधानमंत्री ने भारतीय मार्शल आर्ट्स (Indian Martial Arts) की लोकप्रियता बढ़ने का जिक्र किया और मशहूर रैपर 'हनुमानकाइंड' (Hanumankind) के नए गाने "Run It Up" की चर्चा की। इस गाने में पारंपरिक कलारिपयट्टू (Kalaripayattu), गतका (Gatka) और थांग-ता (Thang-Ta) जैसे मार्शल आर्ट्स को दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: 55 एकड़ के विशाल मैदान में होगी मोदी की आमसभा, 2 लाख लोग होंगे शामिल
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के लिए अलग हेलीपैड... CM-राज्यपाल का प्लेन भी नहीं उतर पाएगा
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पूरा महीना विभिन्न राज्यों में त्योहारों से भरा हुआ है। उन्होंने असम के रंगोली बिहू (Rangoli Bihu), बंगाल के पोइला बोइशाख (Poila Boishakh) और कश्मीर के नवरेह (Navreh) का उल्लेख करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री रहते पहली बार RSS मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, हेडगेवार-गोलवलकर को श्रद्धांजलि दी
यह भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी के संरक्षण में आज भी चल रहा है महादेव सट्टा
छिंदवाड़ा की महिलाओं का पीएम ने किया जिक्र
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में आज मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की कर्मठ एवं सशक्त बहनों की प्रेरणादायक कहानी सुनने को मिली, जिन्होंने पारंपरिक महुआ के फूलों से स्वादिष्ट कुकीज बनाकर आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल प्रस्तुत की।
राजाखोह गांव की… pic.twitter.com/n6phV56Z2U
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 30, 2025
महुआ से बनाए जा रहे कुकीज
फिट इंडिया कार्निवल ने द
MY-Bharat कैलेंडर एक अनूठी पहल
टेक्सटाइल वेस्ट की समस्या पर रखी बात
संविधान और समाज के प्रति जागरूकता
मार्शल आर्टिस्ट-रैपर के गाने का जिक्र किया
यह भी पढ़ें: 55 एकड़ के विशाल मैदान में होगी मोदी की आमसभा, 2 लाख लोग होंगे शामिल
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के लिए अलग हेलीपैड... CM-राज्यपाल का प्लेन भी नहीं उतर पाएगा
पूरे महीने त्योहारों का आनंद मिलेगा
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री रहते पहली बार RSS मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, हेडगेवार-गोलवलकर को श्रद्धांजलि दी
यह भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी के संरक्षण में आज भी चल रहा है महादेव सट्टा
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari