PM Narendra Modi ने बताया एमपी में मोहन यादव को क्यों बनाया मुख्यमंत्री
Vikram Jain | May 16, 2024, 17:31 IST
PM Narendra Modi Azamgarh Rally CM Mohan Yadav Lok Sabha Election
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग से पहले पीएम मोदी ने यूपी की पूर्वांचल सीटों पर मोर्चा संभाल लिया है। पीएम मोदी ने आजमगढ़ में विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना। इस दौरान उन्होंने एमपी में यादव को सीएम बनाए जाने को लेकर बड़ा राज भी खोला।
NEW DELHI. लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में चार चरणों ( Lok Sabha Election ) के लिए वोटिंग हो चुकी है और अब पांचवें चरण के लिए घमासान जारी है। वोटिंग से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने पूर्वांचल की सीटों पर मोर्चा संभाल रखा हैं। पीएम मोदी ने गुरुवार को यूपी में यादवों के गढ़ आजमगढ़ में जनसभा की। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए पूर्वांचल के वोटरों में जोश भरा। साथ ही उन्होंने जनता से 400 पार के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने लालगंज की बीजेपी प्रत्याशी नीलम सोनकर और आजमगढ़ सीट से प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के समर्थन में वोट देने की अपील की। पांचवें चरण में पूर्वांचल की 14 लोकसभा सीटों पर 20 मई को वोटिंग होनी है।
आजमगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में यादव मुख्यमंत्री दिए जाने पर बड़ी बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि हम यदुवंश का महत्व जानते हैं। बीजेपी यदुवंश का सम्मान करने वाली पार्टी है। हमने मध्य प्रदेश में मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) को मुख्यमंत्री बनाया। साथ ही पीएम ने सीएम मोहन यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) की तारीफ भी की। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में माफिया, दंगाइयों और रंगदारी मांगने वालों की सफाई करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरपूर स्वच्छता अभियान चलाया है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि वे लोग देश विदेश चाहे जहां से भी ताकत इकट्ठी कर लें, मैं भी मैदान में हूं और तुम भी मैदान में हो। उन्होंने कहा कि सपा के शहजादे आतंकियों का सम्मान करते हैं और उनके कार्यकाल में दंगाइयों को छोड़ने का काम होता था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा भले ही दो दल दिखते हों, मगर इनकी दुकान एक ही है। यह झूठ, तुष्टिकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र की सरकार ने CAA के तहत नागरिकता देने का काम शुरू किया है। जिन लोगों को नागरिकता दी जा रही है, उनमें अधिकतर हमारे दलित भाई-बहन हैं, ओबीसी और पिछड़ी जातियों के लोग हैं। इन लोगों पर वहां तो जुल्म हुआ ही लेकिन वोटबैंक की राजनीति में डूबी यहां की कांग्रेस की सरकारों ने भी इन लोगों की कभी सुध नहीं ली, इन पर जुल्म करने में कोई कमी नहीं रखी।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों ने सीएए के नाम पर झूठ का पहाड़ खड़ा कर दिया। इन दलों ने यूपी सहित पूरे देश को दंगों की आग में झोंकने का पूरा प्रयास किया। इन लोगों ने सात दशकों तक हिंदू-मुसलमान किया। ये दल कह रहे हैं कि जब मोदी जाएगा तो सीएए को भी हटा दिया जाएगा। लेकिन मैं कहता हूं कि इस देश में अब कोई माई का लाल ऐसा नहीं है, जो सीएए को खत्म कर सके।
पीएम मोदी ने कहा कि दो दिन पहले काशी में नामांकन के दौरान उत्सव का माहौल रहा। सिर्फ काशी में ही नहीं कन्याकुमारी से कश्मीर तक और अटक से कटक तक यही उमंग और उत्सव है। भारत की लोकतंत्र की ताकत पर दुनिया का ध्यान गया है। पहली बार दुनिया के अखबारों में पहले पेज पर भारत के लोकतंत्र के उत्सव की खबरें छाई हुई हैं। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान, भारत का महात्म्य दुनिया के लिए भी महत्व रखता है। दुनिया देख रही है कि जनता का आशीर्वाद, बीजेपी एनडीए और हमारे सभी साथियों पर है। हम जहां भी जाते हैं, एक ही स्वर सुनाई देता है, एक ही नारा और संकल्प पूरे देश में गूंज रहा है। वो है फिर एक बार मोदी सरकार। दुनिया ये जनसमर्थन देख रही है। आपका स्नेह दुनिया को अचरज में डाल रहा है। दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है।
यादवों के गढ़ में पीएम मोदी ने खोला राज

कांग्रेस और सपा को पीएम की चुनौती
पीएम मोदी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि वे लोग देश विदेश चाहे जहां से भी ताकत इकट्ठी कर लें, मैं भी मैदान में हूं और तुम भी मैदान में हो। उन्होंने कहा कि सपा के शहजादे आतंकियों का सम्मान करते हैं और उनके कार्यकाल में दंगाइयों को छोड़ने का काम होता था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा भले ही दो दल दिखते हों, मगर इनकी दुकान एक ही है। यह झूठ, तुष्टिकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं।
कांग्रेस पर बोला हमला
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र की सरकार ने CAA के तहत नागरिकता देने का काम शुरू किया है। जिन लोगों को नागरिकता दी जा रही है, उनमें अधिकतर हमारे दलित भाई-बहन हैं, ओबीसी और पिछड़ी जातियों के लोग हैं। इन लोगों पर वहां तो जुल्म हुआ ही लेकिन वोटबैंक की राजनीति में डूबी यहां की कांग्रेस की सरकारों ने भी इन लोगों की कभी सुध नहीं ली, इन पर जुल्म करने में कोई कमी नहीं रखी।
कोई माई का लाल CAA नहीं हटा सकता
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों ने सीएए के नाम पर झूठ का पहाड़ खड़ा कर दिया। इन दलों ने यूपी सहित पूरे देश को दंगों की आग में झोंकने का पूरा प्रयास किया। इन लोगों ने सात दशकों तक हिंदू-मुसलमान किया। ये दल कह रहे हैं कि जब मोदी जाएगा तो सीएए को भी हटा दिया जाएगा। लेकिन मैं कहता हूं कि इस देश में अब कोई माई का लाल ऐसा नहीं है, जो सीएए को खत्म कर सके।
देश में एक ही गूंज.. फिर एक बार मोदी सरकार
पीएम मोदी ने कहा कि दो दिन पहले काशी में नामांकन के दौरान उत्सव का माहौल रहा। सिर्फ काशी में ही नहीं कन्याकुमारी से कश्मीर तक और अटक से कटक तक यही उमंग और उत्सव है। भारत की लोकतंत्र की ताकत पर दुनिया का ध्यान गया है। पहली बार दुनिया के अखबारों में पहले पेज पर भारत के लोकतंत्र के उत्सव की खबरें छाई हुई हैं। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान, भारत का महात्म्य दुनिया के लिए भी महत्व रखता है। दुनिया देख रही है कि जनता का आशीर्वाद, बीजेपी एनडीए और हमारे सभी साथियों पर है। हम जहां भी जाते हैं, एक ही स्वर सुनाई देता है, एक ही नारा और संकल्प पूरे देश में गूंज रहा है। वो है फिर एक बार मोदी सरकार। दुनिया ये जनसमर्थन देख रही है। आपका स्नेह दुनिया को अचरज में डाल रहा है। दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है।
आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से परीक्षा; 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत
By VINAY VERMA
डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर, 1 दिसंबर को एमपी को मिलेगा नया DGP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
By Amresh Kushwaha
इंदौर निगम अधिकारियों पर 1 लाख की कॉस्ट, हाईकोर्ट ने कहा- जनता के पैसों से मुकदमेबाजी करते हैं अधिकारी
By Sanjay Gupta
CG Congress Delhi Rally: कांग्रेस की दिल्ली रैली से पहले रेलवे ने दिया झटका, 22.49 लाख का खर्च बताने के बाद स्पेशल ट्रेन देने से इनकार
By Umeshwari Baghel
आईएएस आशीष सिंह, हर्षिका सिंह, शिवम वर्मा, एसडीएम प्रदीप सोनी, घनश्याम धनगर को राहत, श्रीराम बिल्डर को मिलेगी जमीन
By Sanjay Gupta
कवर्धा में सनसनीखेज वारदात : साप्ताहिक बाजार से लौट रहे सराफा कारोबारी से 50 लाख की लूट, डंडे से पीटकर बैग छीना
By Umeshwari Baghel
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की सीएम मोहन यादव, मंत्री विजयवर्गीय, और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर विवादित टिप्पणी
By Sanjay Gupta