पीएम मोदी सुबह 11 बजे करेंगे अपने ''मन की बात'', दूरदर्शन और रेडियो कि जरिए 104 वें एपिसोड का होगा प्रसारण

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
पीएम मोदी सुबह 11 बजे करेंगे अपने ''मन की बात'', दूरदर्शन और रेडियो कि जरिए 104 वें एपिसोड का होगा प्रसारण

NEW DELHI. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (27 अगस्त) को 'मन की बात' के जरिए पूरे देश से मिलेंगे। बता दें कि सुबह 11 बजे इस कार्यक्रम का 104वें एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा। पीएम मोदी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर ट्वीट कर इस बारे में बताया। उन्होंने लिखा कि भारत भर से प्रेरक जीवन यात्राओं को उजागर करना हमेशा आनंददायक होता है। 



आकाशवाणी पर अलग-अलग भाषाओं में प्रसारित होगा कार्यक्रम



पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन और नरेंद्र मोदी मोबाईल एप पर दिखाया जाएगा। इसके साथ ही आकाशवाणी पर यह कार्यक्रम हिन्दी भाषा में टेलीकास्ट होने के बाद अलग-अलग क्षेत्र की भाषाओं में भी सुनाया जाएगा। बता दें कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम भारत में 22 भाषाएं और 29 बोलियों में प्रसारित होता है। यही नहीं इसके अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में भी इसे टेलीकास्ट किया जाता है।



100वें कार्यक्रम की पूरे देश में हुई थी लाइव स्क्रीनिंग



बता दें कि पहला 'मन की बात' कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी के अवसर पर प्रसारित किया गया था। इसके बाद दूसरे एपिसोड का प्रसारण 2 नवंबर 2014 में किया गया था। 30 अप्रैल 2023 में इस कार्यक्रम का 100वां प्रसारण बहुत धूम-धाम से हुआ। इस दौरान पूरे देशभर में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई थी। साथ ही न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी 100वें एपिसोड का सीधा प्रसारण किया गया था। दिल्ली में 6 हजार 530 जगहों पर यह लाइव सुना गया था।


मन की बात कार्यक्रम प्रसारण PM Modi will do Mann Ki Baat Mann Ki Baat program telecast प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi मन की बात पीएम मोदी करेंगे मन की बात MANN KI BAAT