lok sabha election 2024 : 13 साल CM रहे , 10 साल से PM , मोदी के पास न घर है न कार
Marut raj | May 14, 2024, 22:09 IST
PM Narendra Modi property
पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार नामांकन के दौरान हलफनामा नेश किया। इसमें उन्होंने अपनी संपत्ति को लेकर ब्यौरा पेश किया है।
नई दिल्ली. गुजरात के 13 साल मुख्यमंत्री रहे। 10 साल से प्रधानमंत्री हैं। इसके बाद भी नरेंद्र मोदी के पास न खुद का घर है और न अपनी कोई कार। एक प्लॉट था, वो भी मंदिर को दान कर दिया। हालांकि, पिछले 17 साल में पीएम मोदी की चल संपत्ति 25 गुना बढ़ गई है। बैंक बैलेंस में भी 33 गुना इजाफा हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 14 मई 2024 को वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार नामांकन के दौरान पेश हलफनामे में इसका खुलासा किया।
लोकसभा चुनाव 2024 के अपने हलफनामे में पीएम मोदी ने गुजरात के गांधीनगर की जमीन का जिक्र नहीं किया है। इसे 2019 में आवासीय जमीन को दिखाया था। दरअसल, मोदी ने यह जमीन मानमंदिर फाउंडेशन को दान कर दी है, जिस पर नाद ब्रह्म कला केंद्र बनाया जाएगा। 31 मार्च 2022 को नरेंद्र मोदी के इनकम टैक्स रिटर्न में इसकी जानकारी नहीं थी। बाद में एक इंटरव्यू के दौरान मोदी ने यह जमीन दान करने का जिक्र किया था।
ज्ञात हो कि 2002 में जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे, उसके बाद उन्होंने करीब 1.31 लाख रुपए में यह आवासीय जमीन खरीदी थी। वे जमीन के एक चौथाई हिस्से के मालिक थे। इस जमीन पर निर्माण आदि के लिए 2.47 लाख रुपए का निवेश भी किया गया था। 2019 में इसकी मार्केट वैल्यू यानी कीमत 1.10 करोड़ रुपए थी। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के नाम किसी भी तरह की कृषि या गैर कृषि भूमि और कॉमर्शियल बिल्डिंग नहीं है। इस तरह पीएम नरेंद्र मोदी की संपत्ति ( चल और अचल ) 3.02 करोड़ रुपए हो गई है। प्रधानमंत्री ( PM Narendra Modi property ) बनने के बाद से मोदी की संपत्ति में पांच गुना बढ़ोतरी हुई है।
प्लॉट मानमंदिर को दान किया

अचल संपत्ति 3.02 करोड़ रुपए की

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari