न्यूज क्लिक वेबसाइट के 30 से ज्यादा दफ्तरों पर छापे, पत्रकार उर्मिलेश समेत कई हिरासत में, चीनी कंपनियों से हुई थी फंडिंग

The Sootr | Oct 03, 2023, 24:00 IST
Share
न्यूज क्लिक वेबसाइट के 30 से ज्यादा दफ्तरों पर छापे, पत्रकार उर्मिलेश समेत कई हिरासत में, चीनी कंपनियों से हुई थी फंडिंग
न्यूज क्लिक वेबसाइट के 30 से ज्यादा दफ्तरों पर छापे, पत्रकार उर्मिलेश समेत कई हिरासत में, चीनी कंपनियों से हुई थी फंडिंग

दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ और उसके पत्रकारों से जुड़े परिसरों पर मंगलवार सुबह छापेमारी कर उनके मोबाईल, लैपटॉप जब्त कर लिए हैं

NEW DELHI. दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के घरों पर छापेमारी की है। पुलिस की विशेष टीम ने समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ और उसके पत्रकारों से जुड़ी 30 से ज्यादा लोकेशन पर छापा मारा है। ये कार्रवाई राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीएम समेत कई शहरों में हुई है। परिसरों पर मंगलवार सुबह छापेमारी कर उनके मोबाईल, लैपटॉप जब्त कर लिए हैं। इसमें उर्मिलेश, अनिंद्यो चक्रवर्ती और संजय राजौरा समेत अन्य पत्रकार शामिल हैं। हिरासत में लिए गए पत्रकार उर्मिलेश और सत्यम तिवारी के वकील स्पेशल सेल के दफ्तर पहुंच गए हैं।इस छापेमारी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर किसी ने कोई गलत काम किया है तो जांच जरूर की जाएगी।

UAPA के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई

इस छापेमारी के बाद पत्रकार अभिसार शर्मा ने एक्स पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- “दिल्ली पुलिस मेरे घर पहुंची है, मेरा लैपटॉप और फोन छीन लिया गया है।” जानकारी के मुताबिक संजय राजौरा, भाषा सिंह, उर्मिलेश, प्रबीर पुरकायस्थ, अभिसार शर्मा, औनिंद्यो चक्रवर्ती और सोहेल हाशमी के घरों पर छापेमारी की गई है। कुछ पत्रकारों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। बता दें कि ये कार्रवाई यूएपीए के तहत दर्ज हुए मामले को लेकर की जा रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक 17 अगस्त को न्यूजक्लिक के खिलाफ UAPA के सेक्शन 153(a) और 120(b) समेत कई अन्य सेक्शन के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई थी। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह छापेमारी इसलिए की गई क्योंकि इस पोर्टल को काम करने के लिए चीन से फंडिंग मिल रही थी।

38.05 करोड़ रुपए के फेक विदेशी फंड का खुलासा

दिल्ली पुलिस उस इनपुट के आधार पर एक्शन ले रही है, जो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने साझा किया था। ईडी की जांच में 3 साल के अंदर 38.05 करोड़ रुपए के फेक विदेशी फंड का खुलासा हुआ था। ये पैसे गौतम नवलखा और तीस्ता सीतलवाड़ के सहयोगियों के अलावा कई पत्रकारों को दी गई थी।

छापे में 100 पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल के जवान भी लगे

छापे में स्पेशल सेल के 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल हैं। छापे के दौरान स्पेशल सेल के साथ अर्धसैनिक बल के जवान भी मौजूद हैं। अर्धसैनिक बल के जवान सुरक्षा के लिहाज से साथ रखे गए हैं। छापामारी खत्म होने के बाद दिल्ली पुलिस प्रेस कांफ्रेंस करने वाली है। फिलहाल सभी वरिष्ठ अफसरों को छापे पर नजर रखने को कहा गया है।

आपराधिक साजिश रचने की धारा भी जोड़ी

जानकारी अनुसार, दिल्ली पुलिस की छापेमारी 17 अगस्त को यूएपीए और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत की जा रही है। इस एफआईआर में दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और आपराधिक साजिश रचने की धारा भी जोड़ी गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने एक नया मामला दर्ज किया है।

चीन से कैसे आया पैसा

पैसों के लेनदेन का खुलासा ईडी की जांच में हुआ था। इसमें एफडीआई के जरिए 9.59 करोड़ रुपए और सर्विस एक्सपोर्ट के बदले 28.46 करोड़ रुपए देने की बात सामने आई थी। चीन से आया पैसा कुछ विदेशी फर्मों के माध्यम से न्यूज क्लिक तक पहुंचा। यही पैसा न्यूज क्लिक से जुड़े पत्रकारों को भी दिया गया था।

2021 में सामने आया था चीनी कंपनियों से फंडिंग मिलने का मामला

जानकारी अनुसार, साल 2021 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने न्यूज क्लिक को मिली अवैध फंडिंग को लेकर मुकदमा दर्ज किया था। ये संदिग्ध फंडिंग चीनी कंपनियों के जरिये न्यूज क्लिक को मिली थी। इसके बाद ईडी ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी, हालांकि हाई कोर्ट ने उस वक्त न्यूज क्लिक के प्रमोटरों को गिरफ्तारी से राहत दे दी थी।

लोकसभा में भी उठ चुका मामला

एक महीने पहले लोकसभा में भी न्यूज क्लिक का मुद्दा उठा था। 7 अगस्त 2023 को बीजेपी सासंद निशिकांत दुबे ने कहा था कि न्यूज क्लिक को चीन से फंडिंग मिल रही है। उन्होंने कहा था कि न्यूज क्लिक देश विरोधी है। निशिकांत ने मीडिया पोर्टल पर चाइनीज फंडिंग से सरकार के खिलाफ माहौल बनाने का आरोप लगाया था। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ था।

Tags:
  • Delhi Police in action
  • raids on houses of journalists in Delhi
  • raids on houses of journalists of news portal 'Newsclick'
  • Delhi Police raids houses of journalists
  • एक्शन में दिल्ली पुलिस
  • दिल्ली में पत्रकारों के घर छापेमारी
  • समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ के पत्रकारों के घरों पर छापा
  • दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के घरों पर छापा मारा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग