जब महिला इंस्पेक्टर अपने पुरुष साथी के साथ सरकारी आवास में थी, तो पुलिसकर्मियों ने ही बुलाया था पत्नी को
Amresh Kushwaha | Aug 08, 2024, 09:56 IST
इंस्पेक्टर संग थाना प्रभारी
एसीपी ने अपनी जांच रिपोर्ट डीसीपी को सौंप दी है। इस मामले में पहले ही तीन लोगों को जेल भेजा जा चुका है और आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। साथ ही जांच में कई तथ्य सामने आए हैं...
उत्तर प्रदेश के आगरा में इंस्पेक्टर शैली राणा से मारपीट के मामले में जांच पूरी होने के बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में 11 पुलिसकर्मी अनुशासनहीनता सहित अन्य आरोप के दोषी पाए गए हैं। जांच में थाना पुलिस की संलिप्तता भी सामने आई है। एसीपी ने अपनी जांच रिपोर्ट डीसीपी को सौंप दी है।
इस मामले में पुलिस ने पहले ही गीता, उनके भाई ज्वाला सिंह और भाभी सोनिका को जेल भेजा था। इसके अलावा मूकदर्शक बनकर तमाशा देखने वाले रकाबगंज के आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इनमें दो को निलंबित तो छह को लाइन भेजा गया था।
मामले की जांच एसीपी सदर डॉ. सुकन्या शर्मा कर रही थीं। उन्होंने थाने में तैनात कई पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए। इसके अलावा इंस्पेक्टरों से भी जानकारी ली।
जांच में कई तथ्य सामने आए हैं, जिनमें तीन और पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाया गया है। घटना के बाद मूकदर्शक बने पुलिसकर्मियों को अकर्मण्यता, अनुशासनहीनता और गोपनीयता भंग करने का दोषी माना गया है। साथ ही जांच में सामने कि पवन की पत्नी को बुलाया गया था। इसके बाद घर भी दिखाया गया। वीडियो बनाने के भी इंतजाम किए गए थे।
इंस्पेक्टर पवन मेडिकल अवकाश पर थे और घर से प्रयागराज जाने की बात कहकर आए थे। अपना एक मोबाइल भी बंद कर लिया था। पत्नी से संपर्क नहीं कर रहे थे, जिस पर उनकी पत्नी नजर रखे हुए थीं। पत्नी गीता परिजन के साथ आई थीं। इसके बाद बवाल हुआ था।
दो निलंबित, छह को लाइन हाजिर
आगरा: थानेदार को बीवी ने महिला इंस्पेक्टर के साथ सरकारी आवास में रंगे हाथों पकड़ लिया, इसके बाद बीवी के परिवार वालों ने थानेदार साहब की जमकर पिटाई करदी। Video सोशल मीडिया पर वायरल।
➡️बताया जा रहा है कि थानेदार का पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा है।#ViralVideo #SocialMedia… pic.twitter.com/ieaBd9WmQl
— TheSootr (@TheSootr) August 3, 2024
एसीपी सुकन्या कर रही मामले की जांच
जांच में कई तथ्य आए सामने
मेडिकल अवकाश पर थे इंस्पेक्टर पवन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari