जयपुर में एक्सीडेंट: हाईवे पर ट्रक से टकराने पर पुलिस वैन के परखच्चे उड़े, TI समेत 11 लोग जख्मी

author-image
एडिट
New Update
जयपुर में एक्सीडेंट: हाईवे पर ट्रक से टकराने पर पुलिस वैन के परखच्चे उड़े, TI समेत 11 लोग जख्मी

ललिता व्यास, जयपुर के दूदू में शाहपुरा पुलिस थाने की गाड़ी हादसे की शिकार हुई हादसे में कई पुलिस कर्मियों को गंभीर चोटें आयीं । बताया जा रहा है की शाहपुरा थाने की गाड़ी की किसी वाहन से जा कर सीधे टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि पुलिस गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एसएचओ (SHO) समेत 11 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें 7 पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बनी हुई, जिन्हें तुरंत ही जयपुर रेफर किया गया है। बाकि घायलों का इलाज उपजिला अस्पताल में चल रहा है।

जयपुर के दूदू में NH-48 पर हुआ हादसा

  ये हादसा जयपुर के दूदू में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर हुआ है। पुलिस गाड़ी का हाल ही बता रहा है कि हादसा कितना भयानक है। बताया जा रहा कि हाइवे पर किसी दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान शाहपुरा पुलिस थाने की गाड़ी एक खड़े ट्रक से जा टकराई।

हादसे में TI समेत 11  पुलिसकर्मी घायल

इस हादसे में SHO विजेंद्र चौधरी समेत 11 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायल पुलिस कर्मियों में 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तुरंत ही जयपुर रेफर कर दिया गया। बाकी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज दूदू उप जिला अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

rajasthan road accident हादसे हाईवे शाहपुरा पुलिस थाने 11 policeman serious NH -48 Road Accident
Advertisment