प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: प्रेग्नेंट महिलाओं को मिलते हैं 5 हजार रुपए, करें आवेदन
Manya Jain | Published:
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
भारत सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है। इनमें से एक है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY)। इस योजना का उद्देश्य प्रेग्नेंट और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता देना है...
Prime Minister's Matru Vandana Scheme : इस दुनिया में मां सबसे खास होती है और इसलिए भगवान से भी पहले मां का दर्जा होता है।
ऐसे में भारत सरकार भी देश की मातृशक्ति को आर्थिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चलाती है।
ऐसे ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) प्रेग्नेंट और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनने में मदद करती है। इस योजना के तहत, पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को 5 हजार रुपए की सहायता राशि (financial help) दी जाती है।
अगर आप भी प्रेग्नेंट हैं या स्तनपान कराती हैं तो आज हम आपको इस योजन का लाभ उठाने के लिए सही जानकारी देंगे।
इसप्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY)के तहत तीन किस्तों में महिलाओं (scheme for Pregnant women) को योजना का लाभ दिया जाता है।
जिसके अंतर्गतपहली किस्त 1 हजार रुपए की होती है, जो गर्भावस्था के रजिस्ट्रेशन पर मिलती है। दूसरी किस्त 2 हजार रुपए की होती है, जो कम से कम एक डिलीवरी पूर्व जांच (ANC) के बाद मिलती है।
तीसरी किस्त 2 हजार रुपए की होती है, जो बच्चे के जन्म के रजिस्ट्रेशन और वेक्सीनेशन के पहले राउंड के बाद मिलती है।
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देना है।
बता दें इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी महिला की उम्र 19 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। आवेदन करने वाली महिला की सालाना आय 8 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
केंद्र या राज्य सरकार के नियमित कर्मचारी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। इसके अलावा, जो महिलाएं पहले से ही किसी अन्य मातृत्व लाभ योजना का लाभ ले रही हैं, वे भी इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी ।
ये खबर भी पढ़ें...
फ्री कोचिंग योजना: मुफ्त में करें UPPSC, NEET जैसी परीक्षा की तैयारी, नहीं लगेगी फीस
स्टूडेंट ने बनाया महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास जूता, पैरेंट्स को भी मिलेगी लोकेशन
pregnant women scheme | | | सरकारी योजना | सरकारी योजनाओं
ऐसे में भारत सरकार भी देश की मातृशक्ति को आर्थिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चलाती है।
ऐसे ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) प्रेग्नेंट और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनने में मदद करती है। इस योजना के तहत, पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को 5 हजार रुपए की सहायता राशि (financial help) दी जाती है।
अगर आप भी प्रेग्नेंट हैं या स्तनपान कराती हैं तो आज हम आपको इस योजन का लाभ उठाने के लिए सही जानकारी देंगे।
किस्तों में मिलता है लाभ योजन का लाभ
जिसके अंतर्गतपहली किस्त 1 हजार रुपए की होती है, जो गर्भावस्था के रजिस्ट्रेशन पर मिलती है। दूसरी किस्त 2 हजार रुपए की होती है, जो कम से कम एक डिलीवरी पूर्व जांच (ANC) के बाद मिलती है।
तीसरी किस्त 2 हजार रुपए की होती है, जो बच्चे के जन्म के रजिस्ट्रेशन और वेक्सीनेशन के पहले राउंड के बाद मिलती है।
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देना है।
ये महिलाएं कर सकती हैं अप्लाई
केंद्र या राज्य सरकार के नियमित कर्मचारी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। इसके अलावा, जो महिलाएं पहले से ही किसी अन्य मातृत्व लाभ योजना का लाभ ले रही हैं, वे भी इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी ।
ये खबर भी पढ़ें...
फ्री कोचिंग योजना: मुफ्त में करें UPPSC, NEET जैसी परीक्षा की तैयारी, नहीं लगेगी फीस
आवश्यक डाक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- गर्भावस्था पंजीकरण का प्रमाण
- नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र
- टीकाकरण प्रमाण पत्र
स्टूडेंट ने बनाया महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास जूता, पैरेंट्स को भी मिलेगी लोकेशन
क्या है आवेदन प्रक्रिया
- इस योजना में महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइटpmmvy।wcd।gov।inपर जाएं।
- 'सिटिजन' ऑप्शन पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
- OTP वेरिफिकेशन के बाद, व्यक्तिगत जानकारी भरें।
- बैंक खाता जानकारी , IFSC कोड, आधार नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन की रसीद प्राप्त करें।
pregnant women scheme | | | सरकारी योजना | सरकारी योजनाओं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari