बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी लॉन्च, ये हैं पहले कार्यवाहक अध्यक्ष

Ravi Singh | Oct 02, 2024, 20:20 IST
Share
Prashant Kishore
Prashant Kishore

प्रशांत किशोर ने औपचारिक रूप से अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च कर दी है। प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी का नाम 'जन सुराज पार्टी' रखा है। इसके साथ ही बिहार की राजनीति में एक नई पार्टी का उदय हो गया है।

Bihar : चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने औपचारिक रूप से अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च कर दी है। प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी का नाम जन सुराज पार्टी ( Jan Suraaj Party ) रखा है। इसके साथ ही बिहार की राजनीति में एक नई पार्टी का उदय हो गया है। प्रशांत किशोर की पार्टी 2025 में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इससे पहले प्रशांत दो साल तक जन सुराज यात्रा के जरिए बिहार के गांवों, शहरों-कस्बों की खाक छान चुके हैं।

जय बिहार बोलना है

Prashant Kishore का कहना है कि आप सभी को इतनी जोर से जय बिहार बोलना है कि कोई आपको और आपके बच्चों को बिहारी न कहे और यह गाली जैसा न लगे। आपकी आवाज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए। यह बंगाल तक पहुंचनी चाहिए जहां बिहार के छात्र हैं। यह तमिलनाडु, दिल्ली और बॉम्बे तक पहुंचनी चाहिए जहां भी बिहारी बच्चों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई।

दो तीन साल से चल रहा जन सुराज अभियान

पार्टी लॉन्च के मौके पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज अभियान 2-3 साल से चल रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि हम कब पार्टी बनाएंगे। हम सभी को भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए कि आज चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर जन सुराज को जन सुराज पार्टी के तौर पर स्वीकार कर लिया है। इससे पहले राजनीतिक रणनीतिकार से कार्यकर्ता बने प्रशांत किशोर बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी में अपनी राजनीतिक पार्टी का औपचारिक रूप से शुभारंभ करने के लिए अपने आवास से निकले। यह कार्यक्रम पटना के बिहार वेटनरी कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है।

किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी पीके की पार्टी

जन सुराज यात्रा के दौरान पीके ने कई बार कहा कि वह बिहार को गरीबी, बेरोजगारी के दलदल से बाहर निकालने के लिए राजनीति के मैदान में आए हैं। पीके कहते हैं कि बिहार अब जाति और धर्म के नाम पर वोट ना दे बल्कि विकास के मुद्दे पर अपने जनप्रतिनिधियों को चुने। प्रशांत किशोर का कहना है कि उनकी पार्टी बिहार से पलायन और बेरोजगारी से लेकर बिहार के पिछड़ेपन और राज्य की समस्याओं के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।

जन सुराज पार्टी के पहले नेता बने मनोज भारती

जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी के गठन और पार्टी के पहले नेता मनोज भारती के नाम की घोषणा कर दी है। प्रशांत किशोर ने पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में जन सुराज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती के नाम की घोषणा की, जो मधुबनी के रहने वाले हैं और दलित जाति से आते हैं। कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती भारतीय विदेश सेवा के रिटायर्ड अधिकारी हैं।

अगले साल होगा अध्यक्ष का चुनाव

प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगले साल मार्च तक नए अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा। पहले से ही चर्चा थी कि प्रशांत किशोर किसी दलित को पार्टी का अध्यक्ष बना सकते हैं। मनोज भारती मधुबनी के रहने वाले हैं। जमुई और नेतरहाट से स्कूली शिक्षा लेने के बाद मनोज ने आईआईटी से पढ़ाई की है। बाद में आईएफएस अधिकारी बने मनोज भारती कई देशों में राजदूत रह चुके हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • प्रशांत किशोर न्यूज
  • बिहार
  • प्रशांत किशोर
  • Prashant Kishore
  • जन सुराज पार्टी
  • Jan Suraaj Party
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती