देश के कई हिस्सों में दिख रहा प्री मानसून का असर, आंधी-बारिश के बीच चली गई 10 लोगों की जान

Sanjay Dhiman | Jun 15, 2025, 20:45 IST
Share
हवाओं ने दिल्ली में मचाई जमकर तबाही
Photograph: (the sootr)

रविवार को देश के कई हिस्सों में प्री मानसून एक्टिविटी देखी गई। इस दौरान तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हुई। इससे अलग-अलग राज्यों में कुछ दस लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हो गए। कई जगह घंटों बिजली गुल रही तो रेल यातायात भी बाधित हुआ।

रविवार को देश के कई हिस्सों में प्री मानसून एक्टिविटी देखी गई। इस दौरान तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हुई। इन घटनाओं में अलग-अलग राज्यों में कुछ दस लोगों की मौत हो गई वहीं 17 लोग घायल हो गए। कई जगह घंटों बिजली गुल रही तो कई जगह रेल यातायात भी बाधित हुआ।

मानसून की आहट के साथ ही मौसम का मिजाज अब बिगड़ने लगा है। प्री मानसूनी एक्टिविटी के चलते मध्यप्रदेश और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी दर्ज की जा रही है।

दिल्ली सहित पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सौ किलोमीटर प्रतिघंटे की हवाओं ने माहौल को अस्त-व्यस्त कर दिया। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भी मानसूनी एक्टिविटी प्रारंभ हो गई है।

पश्चिम बंगाल से मानसून अब आगे बढ़ने लगा है, जिसका असर भी दिखाई दे रहा है। रविवार को देश के कई राज्यों में तेज हवाओं ने जमकर तबाही मचाई। इधर कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी रिकॉर्ड की गई।

आंधी बारिश और तूफान से हुआ नुकसान

देश के कई राज्यों में रविवार शाम के बाद से तेज हवाओं ने जमकर उत्पात मचाया। देश के देश के तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में 80 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली। इन हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ गिरने, घरों के छप्पर उड़ने व बिजली गुल होने की शिकायतें सामने आई।

यह खबरें भी पढें...

मध्य प्रदेश में प्यार, धोखा और हत्या: पतियों के खौफनाक अंत की 5 सच्ची कहानियां

DRDO Recruitment 2025 : DRDO में साइंटिस्ट बनने का गोल्डन चांस, हर महीने 1 लाख तक सैलरी

बिजली गिरने से पांच की मौत, 17 घायल

रविवार देर शाम से प्रारंभ हुई प्री मानसूनी एक्टिविटी में उत्तर प्रदेश के हमीरपुर और सिद्धार्थ नगर में बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। इधर राजस्थान के कोटा शहर में तूफान की चपेट में आने से 17 लोग घायल हो गए। इधर जयपुर के जमवारामगढ़ में एक बाइक सवार पर पेड़ गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। इधर दिल्ली एनसीआर में सौ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने सैकड़ों घरों की छतें उड़ा दी।

उज्जैन में ट्रेक पर गिरा पेड़, बाधित हुआ यातायात

मध्यप्रदेश में भी रविवार शाम प्री मानसूनी एक्टिविटी देखने को मिली। प्रदेश के उज्जैन शहर में रेलवे ट्रेक पर पेड़ गिरने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। इधर गुजरात में भी आंधी बारिश और बिजली ने नुकसान पहुंचाया। यहां बिजली गिरने से राजकोट में एक, दाहोद में दो, मांगरोल में एक और कलोल में एक ग्रामीण की मौत हो गई।

यह खबरें भी पढे...

नेत्रहीन शिक्षक संतोष चिढोकर, जिन्होंने संवारी 400 दिव्यांग बच्चों की जिंदगी

गाय को राष्ट्रमाता बनाने प्रारंभ हुई पदयात्रा, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दिखाई हरी झंडी

अगले दो दिन देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि देश में प्री मानूसन एक्टिविटी प्रारंभ हो गई है। इस दौरान देश के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी आईएमडी ने जारी की है।

आईएमडी के अनुसार 16 जून को देश के पश्चिम बंगाल, छत्तीशगढ, सौराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसी प्रकार 17 जून को गुजरात, सौराष्ट, मध्यप्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, सहित आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • रेलवे ट्रेक
  • तूफान
  • प्री मानसून एक्टिविटी
  • मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि