वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद देश में अब वंदे मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी, जानें किन शहरों में, कितनी दूरी तक चलाने का प्लान

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद देश में अब वंदे मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी, जानें किन शहरों में, कितनी दूरी तक चलाने का प्लान

NEW DELHI. मोदी सरकार पूरे देश में वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने के प्लान को लॉन्च कर चुकी है। अब तक 14 रूट्स पर ये ट्रेनें शुरू हो गई हैं।  इसी तर्ज पर अब केंद्र सरकार वंदे मेट्रो ट्रेन चलाने जा रही है। ये ट्रेनें ज्यादा आबादी वाले शहरों से कम दूरी पर चलाई जाएंगी। 





रेल मंत्री वैष्णव ने दी जानकारी





शुक्रवार, 14 अप्रैल को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार दिसंबर 2023 तक 'वंदे मेट्रो' शुरू करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये ट्रेनें देश के कई शहरों के लिए संचालित की जाएंगी। इससे लोगों का सफर आसान हो जाएगा। खासकर ये ट्रेनें ज्यादा आबादी वाले शहरों के लिए चलाई जा सकती हैं।





ये भी पढ़ें...











100 किलोमीटर से कम दूरी पर चलेगी ये वंदे मेट्रो 





रेल मंत्री वैष्णव की ओर से घोषणा देश के विभिन्न हिस्सों में सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों, वंदे भारत एक्सप्रेस के सफल प्रक्षेपण के बाद हुई। जानकारी के अनुसार, वंदे मेट्रो से प्रमुख शहरों को जोड़ने और परिवहन का एक किफायती तरीका प्रदान करने की उम्मीद है। वैष्णव ने कहा कि 'वंदे मेट्रो' कम दूरी की मेट्रो रेल नेटवर्क पर चलेगी । ये 100 किमी से कम दूरी वाले शहरों को जोड़ेंगी।





भीड को करेगी कम 





रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि लोकल ट्रेनों में इसके चलने से दबाव कम होगा और ट्रेन दिसंबर तक तैयार हो जाएगी। इसके अलावा मंत्री ने कहा कि इन ट्रेनों को किफायती किराया के साथ चलाया जाएगा ताकि आम नागरिक इसमें सफर कर सके। उन्होंने कहा कि वंदे मेट्रो को चलाने का प्लान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की प्रतिक्रिया के आधार पर किया गया है।





वंदे मेट्रो ट्रेन खासियत 







  •    100 किमी से कम दूरी वाले शहरों के बीच चलेगी वंदे मेट्रो।



  •     यह वंदे भारत के कम दूरी वाली ट्रेन होगी।


  •     ट्रेन यात्रियों को रैपिड शटज का अनुभव मिलेगा।


  •     वंदे मेट्रो ट्रेन की तरह ही इसमें आठ कोच होंगे जबकि समान्य वंदे भारत ट्रेनों में 16 कोच हैं।


  •     नौकरी से लेकर स्कूल जाने तक सफर आसान हो जाएगा और लोग गंतव्य तक समय से पहुंच सकते हैं।






  •     इस ट्रेन को चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) और लखनऊ स्थित रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (RDSO) में तैयार किया जाएगा। 



     



    Vande Bharat train वंदे भारत ट्रेन vande metro train vande metro train after vande bharat ministry of railways vande metro train modi vande metro train वंदे मेट्रो ट्रेन वंदे भारत के बाद वंदे मेट्रो ट्रेन रेल मंत्रालय वंदे मेट्रो ट्रेन मोदी वंदे मेट्रो ट्रेन