ग्वालियर के जयविलास पैलेस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का लंच, सिंधिया ने परोसा भोजन, IITM के दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुईं

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
ग्वालियर के जयविलास पैलेस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का लंच, सिंधिया ने परोसा भोजन,  IITM के दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुईं

GWALIOR. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार (13 जुलाई) को ग्वालियर दौरे पर हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आईआईआईटीएम (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट) के चौथे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। इससे पहले वे जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम जयविलास पैलेस पहुंचीं। जहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी सिंधिया ने उन्हें जयविलास पैलेस और जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम दिखाया। इस दौरान महाराजा जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलन कर म्यूजियम की लाइनेज गैलरी, मराठा गैलरी, इंडस्ट्रियल गैलरी व प्रदर्शनी सहित दरबार हॉल का अवलोकन किया। 



सिंधिया ने अपने हाथों से राष्ट्रपति को परोसा भोजन 



जयविलास पैलेस देखने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लंच किया। राष्ट्रपति को बिना प्याज-लहसुन का भोजन परोसा किया। जयविलास पैलेस में खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राष्ट्रपति को खाना परोसा। लंच के मेन्यू में नेपाली साग से लेकर दालमा, संतुला, जीरा मूंग दाल छिलका, पनीर मखाना, भुट्टे का किस सहित अन्य व्यंजन थे। राष्ट्रपति के भोजन के लिए ओडिशा और उत्तर भारत की स्पेशल डिश खुद सिंधिया और उनकी पत्नी ने तैयार कराई थीं। इस दौरान लंच में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद विवेक शेजवलकर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह भी शामिल हुए।



IITM के दीक्षांत समारोह में हुई शामिल



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार (13 जुलाई) को ग्वालियर के IITM के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आईआईआईटीएम (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट) के चौथे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साथ ही, जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम जयविलास पैलेस देखने गई। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, IIITM के बोर्ड ऑफ गवनर्स के चेयरपर्सन दीपक घैसास व निदेशक प्रो. श्रीनिवास सिंह शामिल हुए। 



मानद उपाधि से विभूषित हुए डॉ. अनिल काकोडकर



publive-image



दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व चेयरमैन और पद्मविभूषण डॉ. अनिल काकोडकर को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से विभूषित किया। इसके साथ ही सात विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल भी प्रदान किए। साथ 283 विद्यार्थियों को बीटेक, एमटेक व मैनेजमेंट की उपाधियां दी।



मेरिट में आए विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल एवं बीटेक, एमटेक व मैनेजमेंट की उपाधियां प्रदान की



publive-image



राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने मेरिट में आए विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल एवं बीटेक, एमटेक व मैनेजमेंट की उपाधियां प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल,  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं गणमान्य जनप्रतिनिधि और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ वैज्ञानिक उपस्थित रहे।



जयविलास पैलेस में राष्ट्रपति ने विजिटर्स बुक में लिखा



publive-image


MP News राष्ट्रपति के लिए विशेष भोज का आयोजन जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम जयविलास पैलेस ग्वालियर IITM का चौथा दीक्षांत समारोह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ग्वालियर दौरा special banquet organized for the President Jai Vilas Palace Jivajirao Scindia Museum fourth convocation ceremony of Gwalior IITM President Draupadi Murmu's visit to Gwalior
Advertisment