द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई में भरी उड़ान, ऐसा करने वालीं दूसरी महिला राष्ट्रपति; 2009 में प्रतिभा पाटिल ने फाइटर उड़ाकर इतिहास रचा

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई में भरी उड़ान, ऐसा करने वालीं दूसरी महिला राष्ट्रपति; 2009 में प्रतिभा पाटिल ने फाइटर उड़ाकर इतिहास रचा

TEZPUR. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 अप्रैल को असम के तेजपुर एयरबेस से सुखोई-30MKI फाइटर प्लेन में उड़ान भरी। ऐसा करने वाली वे देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गईं। इससे पहले 25 नवंबर को तब राष्ट्रपति रहीं प्रतिभा पाटिल ने पुणे के लोहगांव एयरबेस से सुखोई में उड़ान भरी थी। 



राष्ट्रपति को बैठाकर सुखोई ने ऐसे किया टेकऑफ




— ANI (@ANI) April 8, 2023



रेडी होकर फाइटर प्लेन के पास पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू




— ANI (@ANI) April 8, 2023



पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने दो रिकॉर्ड अपने नाम किए थे



सुखोई में उड़ान भरकर प्रतिभा पाटिल ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। पहला- सुखोई में उड़ान भरने वाली किसी देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थीं। दूसरा- फाइटर प्लेन में बैठने किसी देश की सबसे उम्रदराज महिला भी बनी थीं। प्रतिभा पाटिल तब 74 साल की थी। उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है।



प्रतिभा पाटिल से पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने राष्ट्रपति रहने के दौरान 8 जून 2006 को सुखोई से उड़ान भरी थी। वे ऐसा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति थे। प्रतिभा पाटिल उनके बाद सुखोई से उड़ान भरी। अब द्रौपदी मुर्मू ऐसा करने वाली तीसरी राष्ट्रपति बन गईं।




publive-image

फाइटर पायलट की यूनीफॉर्म पहने राष्ट्रपति प्रतिभा मुर्मू (बाएं से चौथी)।




असम दौरे पर हैं राष्ट्रपति मुर्मू



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 अप्रैल को गुवाहाटी में गजराज महोत्सव-2023 का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानवता के बीच पवित्र रिश्ता होता है, जो काम प्रकृति और पशु-पक्षियों के लिए हितकारी है, वह मानवता के भी हित में है। धरती माता के हित में भी है। इससे पहले उन्होंने काजीरंगा नेशनल पार्क में हाथी को खाना खिलाया और जीप सफारी का लुत्फ लिया। राष्ट्रपति ने हाथियों के साथ दया का दिखाने, उनके गलियारों को अवरोधों से मुक्त रखने का आग्रह किया, ताकि उनकी आवाजाही आसान हो सके।


क्या है सुखोई फाइटर प्लेन की खासियत प्रेसिडेंट प्रतिभा पाटिल ने भी उड़ाया था सुखोई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई उड़ाया what is the specialty of Sukhoi fighter plane President Pratibha Patil also flew Sukhoi President Draupadi Murmu flew Sukhoi
Advertisment