बांग्लादेश में भारी विरोध के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना का इस्तीफा, बहन के साथ देश छोड़कर भागीं भारत

Sandeep Kumar | Aug 05, 2024, 16:33 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-05T160842.640
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-05T160842.640

बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा हो रही है। देशभर में प्रदर्शनकारियों ने सत्ताधारी अवामी लीग के नेताओं को निशाना बनाया है। जारी हिंसा के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना देश छोड़कर भाग गई हैं...

बांग्‍लादेश में भारी हिंसा के बाद पीएम शेख हसीना ने इस्‍तीफा दे दिया है। इससे पहले सेना प्रमुख वकार-उज-जमान हसीना को 45 मिनट के अंदर इस्‍तीफा देने के लिए अल्‍टीमेटम दिया था। खबर है कि पीएम शेख हसीना देश छोड़कर अपनी बहन के साथ भारत भाग गईं हैं। वहीं प्रदर्शनकारी शेख हसीना के घर में घुस गए हैं और तोड़फोड़ कर रहे हैं।

शेख हसीना के विरोध के 5 बड़े कारण 1. आरक्षण को लेकर आंदोलन 2. विपक्षी दलों का भारी विरोध 3. सेना ने नहीं दिया साथ 4. हिंसा भड़काने में पाकिस्तान का हाथ 5. बांग्लादेश की आर्थिक हालात खराब

आर्मी चीफ ने हसीना से क्या कहा था ?

इस हिंसा में देश में 300 से ज्‍यादा लोग मारे गए हैं। बांग्लादेश आर्मी चीफ ने हसीना से कहा था कि उनको सम्मानजनक तरीके से इस्तीफा देकर सत्ता से हट जाना चाहिए। इस बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के बेटे ने सुरक्षा बलों से किसी भी अनिर्वाचित सरकार को सत्ता में आने से रोकने का आग्रह किया है। सेना प्रमुख देश को संबोधित करने वाले हैं।

3652c6a7-da5
3652c6a7-da5

देश छोड़ने की आई तस्वीर

शेख हसीना के ढाका से भागने की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इसी वीडियो में कई गाड़ियां और एक हेलीकॉप्टर दिखाई दे रहा है। इसी हेलीकॉप्टर में शेख हसीना और उनकी बहन शेख रेहाना के देश छोड़ने की खबर है।

प्रधानमंत्री आवास में घुसे प्रदर्शनकारी

दूसरी तरफ एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें कई प्रदर्शनकारी ढाका में प्रधानमंत्री आवास में घुस गए और हसीना के देश छोड़े जाने पर जश्न मनाते दिखे।

-bangladesh-050449871-16x9
-bangladesh-050449871-16x9

नेताओं के साथ बांग्लादेश के सेना प्रमुख की बैठक

वहीं बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, सेना प्रमुख जनरल वेकर-उज-जमान सेना मुख्यालय में अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं और नागरिक समाज के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे हैं।

बांग्लादेश हिंसा में 300 के करीब लोगों की मौत

प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को आम जनता से लॉन्ग मार्च टू ढाका में भाग लेने का आह्वान किया था एक दिन पहले बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में झड़प में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

राजनेताओं से बातचीत कर रहे हैं आर्मी चीफ

बांग्लादेश मीडिया के मुताबिक, देश के सेना प्रमुख वर्तमान में देश की स्थिति पर राजनीतिक दलों के नेतृत्व के साथ परामर्श में लगे हुए हैं। इसके बाद सेना प्रमुख का संबोधन होगा। बांग्लादेश सेना प्रमुख का टेलीविजन संबोधन एक बार फिर कुछ समय के लिए टाला गया है। माना जा रहा है कि सेना प्रमुख अपने संबोधन में सत्ता परिवर्तन का ऐलान करेंगे। लाखों लोग सड़कों पर हैं और उन्‍हें रोका नहीं जा रहा है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना
  • प्रधानमंत्री शेख हसीना
  • देश छोड़कर भागीं शेख हसीना
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल

By Sandeep Kumar

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल

By Ramanand Tiwari

अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई

By Sandeep Kumar

एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!

By Ramanand Tiwari

भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी

By Ramanand Tiwari

10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में

By Umeshwari Baghel

RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में